ई-रिक्शा चालकों को मिली राहत, सरकार ने BAT-BMS, Lossigy और Epoch-i-ion जैसे एप्स पर लगाई रोक

हाल ही में भारत में ई-रिक्शा का इस्तेमाल बढ़ा है। इसके साथ ही, कुछ ऐसे एप्स भी सामने आए हैं जो सभी के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, सोचिए कि एक ई-रिक्शा ड्राइवर सवारियों से भरे रिक्शा को तेज रफ्तार से चला रहा है। अगर गाड़ी अचानक रूक जाए, जिससे पीछे से कोई दूसरा वाहन उससे टकरा जाए या अगर वह किसी व्यस्त सड़क के बीच में खराब हो जाए, तो इससे कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है या सड़क पर दूसरों को असुविधा का सामना कर पड़ सकता है।

ई-रिक्शा चालकों को मिली राहत, सरकार ने BAT-BMS, Lossigy और Epoch-i-ion जैसे एप्स पर लगाई रोक

इन एप्स को गूगल प्ले स्टोर एवं एप्पल एप स्टोर से हटा दिया गया है।

Share:

Highlights

  • ऐसे वीडियो सामने आए थे जिनमें कुछ लोग इन एप्स का इस्तेमाल करके ई-रिक्शा को दूर से रोकते हुए दिख रहे थे।
  • MeitY के सचिव एस. कृष्णन ने कहा की सरकार सुनिश्चित करेगी की भविष्य में ऐसे एप्स सामने न आएं।
  • ई-रिक्शा को रोके जाने की घटनाओं से ड्राइवरों को आर्थिक नुकसान हो रहा था और यात्रियों को परेशानी हो रही थी।

भारत सरकार ने BAT-BMS, Lossigy और Epoch-i-ion जैसे एप्स को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर से हटाने का निर्देश देकर एक बड़ा कदम उठाया है, क्योंकि इनका इस्तेमाल बैटरी से चलने वाले वाहनों को दूर से बंद करने के लिए किया जा रहा था। खबरों के मुताबिक, ऐसे गलत इस्तेमाल की आशंका वाले दूसरे एप्स पर भी बैन लगाया जाएगा। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आए थे जिनमें कुछ लोग इन एप्स का इस्तेमाल करके ई-रिक्शा को दूर से रोकते हुए दिख रहे थे।

इन एप्स को हटाने पर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि कुछ एप्स उनके संज्ञान में आए थे और बाद में उन्हें एप स्टोर्स से हटा दिया गया। उन्होंने सावधानी बरतने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि सरकार संबंधित पक्षों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में ऐसे नुकसानदायक एप्स सामने न आएं। मीडिया से बात करते हुए, एक व्यक्ति ने इस एप से जुड़ी एक घटना के बारे में बताया।

उसने कहा, "मैंने एक आदमी को अपना रिक्शा दूसरे रिक्शे से बांधकर खींचते हुए देखा। मुझे शक हुआ कि इसके पीछे शायद यह एप हो सकता है। मैंने उसका पीछा किया और अपने एप को उसके रिक्शे से कनेक्ट करने की कोशिश की। जैसे ही कनेक्शन बना, मैंने उसे रूकने के लिए कहा और बताया कि उसका रिक्शा फिर से चलने लगेगा। वह भावुक हो गया और उसने मुझे बताया कि उसकी पूरे दिन की कमाई चली गई थी। उसने रिक्शा किराए पर लिया था। मुझे भी बुरा लगा। उसका रिक्शा पूरे दिन उसी जगह पर फंसा हुआ था। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वे गलत कर रहे हैं।"

हाल ही में भारत में ई-रिक्शा का इस्तेमाल बढ़ा है। इसके साथ ही, कुछ ऐसे एप्स भी सामने आए हैं जो सभी के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, सोचिए कि एक ई-रिक्शा ड्राइवर सवारियों से भरे रिक्शा को तेज रफ्तार से चला रहा है। अगर गाड़ी अचानक रूक जाए, जिससे पीछे से कोई दूसरा वाहन उससे टकरा जाए या अगर वह किसी व्यस्त सड़क के बीच में खराब हो जाए, तो इससे कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है या सड़क पर दूसरों को असुविधा का सामना कर पड़ सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स