श्री राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद, RSS ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा दोषियों को मिले कठोर दंड

होसबाले ने बताया कि वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए। इस दृष्टि से हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जाँच दल करेंगे। हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाये रखेगा।

श्री राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद, RSS ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा दोषियों को मिले कठोर दंड

RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने आज इस मुद्दे पर एक वक्तव्य जारी किया है।

Share:

Highlights

  • दत्तात्रेय होसबाले ने कहा की राम मंदिर में चोरी की घटना से राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुंचा है।
  • उन्होंने कहा की मंदिर में व्यवस्था और संचालन की कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए जाएं।
  • होसबाले ने कहा की हिन्दू समाज राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिन्दू धर्म को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे।

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मुद्दा इस वक्त देश भर में छाया हुआ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने आज इस मामले पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने आज सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर हिंदी एवं अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में एक वक्तव्य जारी किया है।

इसमें उन्होंने बताया कि श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है। होसबाले ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुँचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जाँच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जाँच में जो भी दोषी पाए जाएँगे उन्हें कठोर दंड हो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। सरकार्यवाह होसबाले ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे।

होसबाले ने बताया कि वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए। इस दृष्टि से हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जाँच दल करेंगे। हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाये रखेगा।

उन्होंने अंत में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिन्दू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे।

रिलेटेड टॉपिक्स