श्री राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद, अयोध्या बार एसोसिएशन नहीं करेगी किसी भी आरोपी की पैरवी

मीडिया से बात करते हुए, ABA के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए CrPC की धारा 173 के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी। CBI जांच की मांग की जाएगी और अगर जरूरत पड़ी, तो अयोध्या एडवोकेट्स एसोसिएशन अपने खर्च पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की त्वरित सुनवाई से इंकार कर दिया है।

श्री राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद, अयोध्या बार एसोसिएशन नहीं करेगी किसी भी आरोपी की पैरवी

ABA के अध्यक्ष ने कहा कि जरुरत पड़ने पर अयोध्या एडवोकेट्स एसोसिएशन सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएगी।

Share:

Highlights

  • बार एसोसिएशन की मांग है की गोपाल राव, अनिल मिश्रा और चंपत राय या तो जेल जाएं या अयोध्या छोड़ दे।
  • अयोध्या की एक स्थानीय अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
  • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा की सभी सनातनियों की आस्था और भरोसे के साथ खिलवाड़ किया गया है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आई है। श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को लेकर चल रहे विवाद के बीच, अयोध्या बार एसोसिएशन (ABA) ने एक अहम फैसला लिया है। ABA ने आज एक प्रस्ताव पास किया है जिसके तहत उसका कोई भी सदस्य इस मामले में गिरफ्तार किए गए 8 आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा। प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि अगर बार का कोई सदस्य फिर भी आरोपियों की तरफ से पेश होना चाहता है, तो उसे एक आवेदन देना होगा और प्रति आरोपी एसोसिएशन के खाते में 5 लाख रुपए जमा करने होंगे। ABA ने यह भी मांग की है कि गोपाल राव, अनिल मिश्रा और चंपत राय या तो जेल जाएं या अयोध्या छोड़ दें, नहीं तो वे पूरी अयोध्या जाम कर देंगे। 

मीडिया से बात करते हुए, ABA के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए CrPC की धारा 173 के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी। CBI जांच की मांग की जाएगी और अगर जरूरत पड़ी, तो अयोध्या एडवोकेट्स एसोसिएशन अपने खर्च पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की त्वरित सुनवाई से इंकार कर दिया है। दूसरी ओर अयोध्या की एक स्थानीय अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नेतागण भी इस मामले पर बयान दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में कहा कि यह आस्था और श्रद्धा का मामला है। सभी सनातनियों की आस्था और भरोसे के साथ खिलवाड़ किया गया है। भगवान राम ने असली चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। जाँच अभी चल रही है, जनता की अदालत में और आपके कैमरों के सामने। हमारा मानना है कि इसमें रसूखदार लोग शामिल हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स