इस्तीफे के बाद राहुल गांधी के साथ सिद्धारमैया की बैठक, कैबिनेट में फेरबदल जैसे विषयों पर हुई चर्चा

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामलिंग रेड्डी को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। बेंगलुरू में हुई एक बैठक में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को एक अपील सौंपी, जिसमें उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया कि वे अनुभवी नेता रामलिंगा रेड्डी को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री पद के लिए और सीनियर मंत्री ईश्वर खंड्रे को कर्नाटक कांग्रेस के अगले प्रमुख के रूप में विचार करें।

इस्तीफे के बाद राहुल गांधी के साथ सिद्धारमैया की बैठक, कैबिनेट में फेरबदल जैसे विषयों पर हुई चर्चा

सिद्धारमैया और राहुल गांधी की बैठक करीब एक घंटे तक चली।

Share:

Highlights

  • आज दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की बैठक के दौरान राज्यसभा और MLC उम्मीदवारों पर भी बात होनी थी।
  • सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया कैबिनेट के कई मंत्रियों को शिवकुमार कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना कम है।
  • नई सरकार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए चार उपमुख्यमंत्री भी नियुक्त किए जा सकते है।

कर्नाटक की राजनीति इस समय काफी चर्चा में है। सिद्धारमैया प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं और उनके उत्तराधिकारी के तौर पर डी. के. शिवकुमार का नाम लगभग तय माना जा रहा है। आज कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने भी सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इसी कड़ी में सिद्धारमैया ने आज कांग्रेस आला कमान के साथ एक बैठक की। इस बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कर्नाटक के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी उपस्थित थे। ये बैठक करीब एक घंटे तक चली। बैठक के बाद सुरजेवाला ने बताया, "सिद्धारमैया आज राहुल गांधी से मिले। यह एक बहुत ही सौहार्दपूर्ण मुलाकात थी और उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।"

सिद्धारमैया इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मिले और उनसे चर्चा की। इस दौरान वहां सिद्धारमैया के साथ उनके बेटे डॉ. यतीन्द्र सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे और मंत्री के. जे. जॉर्ज भी उपस्थित थे। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो, आज बैठक के दौरान राज्यसभा उम्मीदवारों, MLC उम्मीदवारों और कैबिनेट में फेरबदल जैसे विषयों पर चर्चा होनी थी। इसके अलावा सिद्धारमैया कैबिनेट के कई मंत्रियों को डी. के. शिवकुमार के नेतृत्व वाली कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना भी कम है। सरकार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए, चार उपमुख्यमंत्री भी नियुक्त किए जा सकते हैं। डॉ. यतीन्द्र सिद्धारमैया को भी कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है।

इसी बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामलिंग रेड्डी को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। बेंगलुरू में हुई एक बैठक में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को एक अपील सौंपी, जिसमें उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया कि वे अनुभवी नेता रामलिंगा रेड्डी को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री पद के लिए और सीनियर मंत्री ईश्वर खंड्रे को कर्नाटक कांग्रेस के अगले प्रमुख के रूप में विचार करें। सुरजेवाला को सौंपे गए एक पत्र के अनुसार, रेड्डी के पास व्यापक प्रशासनिक अनुभव है और बेंगलुरू की राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ है। वहीं खंड्रे अपनी संगठनात्मक क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स