रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें तेज, लॉर्ड्स का मैच हो सकता है उनके करियर का अंतिम मुकाबला

रोहित शर्मा का व्हाइट-बॉल क्रिकेट में करियर शानदार रहा है। अब तक उन्होंने 287 मैचों में 48.58 की औसत से 11,757 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रहा है। उन्होंने 159 T20 मैचों में 31.34 की औसत से 4,231 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 121 रन रहा है। रोहित का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) करियर भी शानदार रहा है। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 281 मैच खेले हैं, जिनमें 29.79 की औसत से उन्होंने 7,329 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें तेज, लॉर्ड्स का मैच हो सकता है उनके करियर का अंतिम मुकाबला

रोहित के संन्यास की आधिकारिक पुष्टि न होने के बावजूद, प्रशंसक इस खबर से दुखी है।

Share:

Highlights

  • रोहित शर्मा विश्व के एकमात्र बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक जड़े है।
  • रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 T20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती।
  • रोहित की ही अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL ट्रॉफी जीती।

भारतीय क्रिकेट जगत से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और व्हाइट बॉल क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक रोहित शर्मा, लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस खबर से प्रशंसक दुखी हैं। खबरें आ रही हैं कि 19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद इस बल्लेबाज का चयन टीम में फिर से होना मुश्किल है।

सूत्रों के अनुसार, सिलेक्शन कमेटी ने उन्हें वनडे फॉर्मेट में न खिलाने का निर्णय लिया है। कमेटी का उद्देश्य यशस्वी जायसवाल जैसे युवा बल्लेबाजों को तराशना और उन्हें 2027 विश्व कप के लिए अधिकतम अवसर प्रदान करना है, जो दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होगा। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन अब तक फीका ही रहा है। वह पहले और दूसरे वनडे में क्रमशः 11 और 26 रन ही बना सके। हालांकि, इससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों में 47.67 की औसत से 143 रन बनाए थे।

रोहित के रिटायरमेंट की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कहा कि अगर लॉर्ड्स में होने वाला मैच वाकई उनके करियर का आखिरी मैच है, तो रोहित शर्मा शतक बनाकर इसे यादगार बनाना चाहेंगे। वह ऐसा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। अपने पूरे करियर में, हमने देखा है कि कुछ बार कम स्कोर बनाने के बाद, वह अक्सर अगली ही पारी में मैच जिताऊ प्रदर्शन के साथ वापसी करते हैं। खबरों की मानें तो, रोहित शर्मा के माता-पिता भी लॉर्ड्स पहुँच चुके हैं। इससे उनके संन्यास की अटकलों को और हवा मिल गई है।

रोहित शर्मा का व्हाइट-बॉल क्रिकेट में करियर शानदार रहा है। अब तक उन्होंने 287 मैचों में 48.58 की औसत से 11,757 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रहा है। वे दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। ये एक ऐसा कारनामा है, जो सचिन तेंडुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली या वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी नहीं कर पाए हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने 2023 के विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय किया और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की

उन्होंने 159 T20 मैचों में 31.34 की औसत से 4,231 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 121 रन रहा है। उनकी कप्तानी में भारत ने 2024 का T20 विश्व कप जीता था। रोहित का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) करियर भी शानदार रहा है। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 281 मैच खेले हैं, जिनमें 29.79 की औसत से उन्होंने 7,329 रन बनाए हैं। रोहित की अगुवाई में मुंबई इंडियंस (MI) ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब अपने नाम किया था।​ अगर रोहित वाकई में 19 जुलाई को तीसरे वनडे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेते हैं, तो यह भारतीय क्रिकेट के एक सुनहरे दौर का अंत होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स