नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, निहंग ने कृपाण से किया वार, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

इस हमले के बाद विभिन्न नेताओं द्वारा प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं हैं। भाजपा पंजाब के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भी X पर लिखा कि, "सचखंड श्री हजूर साहिब की पावन धरती पर सरदार सुखबीर सिंह बादल जी पर हुए हमले की खबर अत्यंत चिंताजनक और दुखद है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। हिंसा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है और हमारे पवित्र तख्त साहिबानों की मर्यादा एवं पवित्रता की धरती पर ऐसी घटना बिल्कुल अस्वीकार्य है।"

नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, निहंग ने कृपाण से किया वार, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

बादल के दाहिने हाथ पर केसरिया रंग का कपड़ा बंधा हुआ था।

Share:

Highlights

  • हमले के तुरंत बाद सुखबीर सिंह बादल को यशोसाई अस्पताल ले जाया गया।
  • बादल की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी हमले में घायल हुआ है।
  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हमले की वजह की जांच के आदेश दिए है।

महाराष्ट्र से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है। यह घटना उस समय हुई, जब वे गुरूद्वारा माता साहिब के पास मौजूद थे। नांदेड़ सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) के मुताबिक, निहंग सिख जसपाल सिंह ने सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया। उस समय बादल की पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल भी वहां मौजूद थीं। जसपाल सिंह पिछले दो साल से गुरूद्वारे में काम कर रहा था। हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। उसने कृपाण से हमला किया। पुलिस ने जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, हमले के तुरंत बाद सुखबीर सिंह बादल को नांदेड़ के यशोसाई अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हमले के पीछे की वजह की जांच के आदेश दिए हैं। फडणवीस ने सुखबीर सिंह बादल से फोन पर भी बात की। बादल ने फडणवीस को बताया कि उनकी हालत स्थिर है। इस हमले के बाद विभिन्न नेताओं द्वारा प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं हैं। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने X पर एक पोस्ट में लिखा कि, "सरदार सुखबीर सिंह बादल जी की जान लेने की कायरतापूर्ण कोशिश बेहद निंदनीय है और यह पंजाब की शांति और सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है। हमारे पवित्र स्थलों में हिंसा और डराने-धमकाने की कोई जगह नहीं है। दोषियों को बेनकाब करके सजा दी जानी चाहिए और सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। सिख धर्म सेवा, साहस और शांति का प्रतीक है, हिंसा का नहीं।"

भाजपा पंजाब के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने भी X पर लिखा कि, "सचखंड श्री हजूर साहिब की पावन धरती पर सरदार सुखबीर सिंह बादल जी पर हुए हमले की खबर अत्यंत चिंताजनक और दुखद है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। हिंसा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है और हमारे पवित्र तख्त साहिबानों की मर्यादा एवं पवित्रता की धरती पर ऐसी घटना बिल्कुल अस्वीकार्य है।" इससे पहले, दिसंबर 2024 में भी सुखबीर सिंह बादल अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के प्रवेशद्वार पर एक हमले में बाल-बाल बचे थे। उन्हें कोई चोट नहीं आई थी और हमलावर को मौके पर ही काबू कर लिया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स