हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, कहा मुझे शांति विरोधी ताकतें बना रही निशाना

अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए, बादल ने अपने ऊपर हुए हमले के बारे में कहा कि कुछ लोग पंजाब में शांति नहीं चाहते। उनका मकसद पंजाब में शांति भंग करना है, जिसे अकाली दल के अध्यक्ष के तौर पर मैं कभी नहीं होने दूंगा। न तो मेरे पिता ने और न ही मैंने कभी ऐसा होने दिया।

हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, कहा मुझे शांति विरोधी ताकतें बना रही निशाना

कल नांदेड़ में गुरूद्वारा माता साहिब के पास एक निहंग सिख ने सुखबीर बादल पर हमला किया था।

Share:

Highlights

  • हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल ने कहा मैं न तो डरा हुआ हूं और न ही कभी डरा था।
  • लोकसभा सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सुखबीर को बचाने वाले इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे से की मुलाकात।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सुखबीर सिंह बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कल नांदेड़ में गुरूद्वारा माता साहिब के पास एक निहंग सिख ने उन पर हमला किया था। अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए, बादल ने अपने ऊपर हुए हमले के बारे में कहा कि कुछ लोग पंजाब में शांति नहीं चाहते। उनका मकसद पंजाब में शांति भंग करना है, जिसे अकाली दल के अध्यक्ष के तौर पर मैं कभी नहीं होने दूंगा। न तो मेरे पिता ने और न ही मैंने कभी ऐसा होने दिया।

दोनों बार उन्होंने मुझ पर सबसे पवित्र जगहों पर हमला किया। पहली बार स्वर्ण मंदिर में और दूसरी बार तख्त श्री हजूर साहिब में। मैं गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज का शुक्रिया अदा करता हूं। हम उनकी पवित्र धरती पर आए हैं। हालांकि पंजाब और देश में शांति और भाईचारे के दुश्मनों ने बहुत कोशिश की, लेकिन सच्चे बादशाह गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज ने हमारी रक्षा की। मैं गुरू साहिब का धन्यवाद करता हूं। मैं न तो डरा हुआ हूं और न ही कभी डरा था। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब के साथ खड़ा है।

सुखबीर की पत्नी और लोकसभा सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सुखबीर को बचाने वाले इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे से भी मुलाकात की। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "नांदेड़ में हुए हमले के दौरान सुखबीर सिंह बादल जी की जान बचाने में बहादुरी दिखाने के लिए मैं महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्र को सलाम करती हूँ। संतोष, आप सुखबीर जी और हमलावर के बीच एक ढाल बनकर खड़े रहे और उनकी रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी।"

उन्होंने आगे लिखा, "ऐसा करके आपने हमें याद दिलाया कि वर्दी पहनने का असली मतलब क्या है। खुद से ऊपर अपनी ड्यूटी को रखना और डर से ऊपर हिम्मत को रखना। बादल परिवार आपके प्रति गहरा आभार व्यक्त करता है। आपकी बहादुरी को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। वाहेगुरू आपको जल्द स्वस्थ करें। साथ ही, यशोसाई अस्पताल के डॉक्टरों और पूरे स्टाफ को हमारी मदद करने और हमें राहत देने के लिए उनकी अनवरत सेवा हेतु विशेष रूप से धन्यवाद।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सुखबीर सिंह बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

रिलेटेड टॉपिक्स