महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव, महायुति का दबदबा, 17 में से 16 सीटें जीतीं, MVA का नहीं खुला खाता

मतदान से पहले ही सत्ताधारी महायुति के 6 उम्मीदवार निर्विरोध जीत हासिल कर चुके थे। जिन 6 लोगों ने निर्विरोध जीत हासिल की थी, उनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्राजक्त तनपुरे और अरूण लखानी, शिवसेना (SS) के रवींद्र फाटक और दुष्यंत चतुर्वेदी एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अनिकेत तटकरे और विक्रम काकड़े शामिल हैं।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव, महायुति का दबदबा, 17 में से 16 सीटें जीतीं, MVA का नहीं खुला खाता

महाराष्ट्र में महायुति लगातार मजबूत होती जा रही है।

Share:

Highlights

  • भंडारा-गोंदिया में भाजपा के अविनाश ब्राह्मणकर ने नरेश माणिक ईश्वरकर को 148 वोटों से पराजित किया।
  • धाराशिव-लातूर-बीड से भाजपा के बसवराज पाटील ने कांग्रेस के महेश देशमुख को 719 वोटों से हराया।
  • नाशिक की सीट पर भाजपा के बागी गोकुल गीते ने महायुति के उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को हरा दिया।

महाराष्ट्र की राजनीति से अहम खबर सामने आई है। आज विधान परिषद चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 17 सीटों के लिए 18 जून को मतदान हुआ था। हालांकि, मतदान से पहले ही सत्ताधारी महायुति के 6 उम्मीदवार निर्विरोध जीत हासिल कर चुके थे। जिन 6 लोगों ने निर्विरोध जीत हासिल की थी, उनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्राजक्त तनपुरे और अरूण लखानी, शिवसेना (SS) के रवींद्र फाटक और दुष्यंत चतुर्वेदी एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अनिकेत तटकरे और विक्रम काकड़े शामिल हैं।

बात करते हैं उन सीटों पर, जहां चुनाव लड़े गए थे। भंडारा-गोंदिया लोकल अथॉरिटीज़ निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव में, BJP उम्मीदवार अविनाश ब्राह्मणकर ने फर्स्ट प्रेफरेंस के 302 वोट हासिल करके शानदार जीत दर्ज की। कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार नरेश माणिक ईश्वरकर को 154 वोट मिले। डाले गए कुल 457 वोटों में से 456 वोट वैध पाए गए, जबकि एक वोट अमान्य रहा। ब्राह्मणकर ने 148 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं नागपुर लोकल अथॉरिटीज़ में, BJP के डॉ. राजीव पोतदार ने कांग्रेस के अतुल लोंढे पाटील को बड़े अंतर से हराया। डॉ. राजीव को 682, वहीं अतुल को 140 वोट मिले। 11 वोटों को अमान्य घोषित किया गया।

धाराशिव-लातूर-बीड से BJP के बसवराज पाटील ने कांग्रेस के महेश देशमुख को 719 वोटों के विशाल अंतर से पराजित किया। जहां पाटील को 844 वोट मिले, वहीं देशमुख को मात्र 125 वोट मिले। 14 वोट अमान्य घोषित किए गए। महायुति गठबंधन के पास आधिकारिक तौर पर 624 वोटरों की ताकत थी, लेकिन पाटील को मिले 844 वोट ये साबित करते हैं कि यहां बड़े पैमाने पर क्रॉस-वोटिंग हुई।

कुछ अन्य सीटों की बात करें, तो छत्रपति संभाजीनगर-जालना से सुहास शिरसाट, नांदेड़ से अमर राजुरकर, जळगांव से नंदकिशोर महाजन, सांगली-सातारा से धैर्यशील कदम, सोलापुर से राजेंद्र राउत, अमरावती से प्रवीण पोटे (सभी BJP) ने जीत हासिल की है। वहीं परभणी-हिंगोली से शिवसेना के सईद खान ने जीत हासिल की। नाशिक की सीट पर BJP के बागी गोकुल गीते ने महायुति के उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को हरा दिया। कुल-मिलाकर 17 में से 16 सीटों पर महायुति और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की। विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (MVA) को एक भी सीट हासिल नहीं हो पाई।

रिलेटेड टॉपिक्स