टी-20 विश्व कप 2026 : भारत और इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल

भारतीय टीम ने अब तक इस विश्व कप में बेहतरीन खेल दिखाया है। हालांकि उन्हें सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उसके बाद भारतीय टीम ने वापसी की और जिम्बाब्वे तथा वेस्टइंडीज को हराकर शान से सेमीफाइनल में जगह बनाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए "करो या मरो" वाले मुकाबले में संजू सैमसन ने 97* रनों की तूफानी पारी खेली और भारतीय टीम को एक रोमांचक जीत दिलाई। बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव (231 रन) और ईशान किशन (224 रन) अच्छी लय में हैं।

टी-20 विश्व कप 2026 : भारत और इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल

भारत की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, वहीं इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक कर रहे है।

Share:

Highlights

  • भारत और इंग्लैंड के बीच लगातार तीसरा टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल आज वानखेड़े में खेला जाएगा।
  • संजू सैमसन की 97* रन की पारी और सूर्या-ईशान की फॉर्म से भारत का मनोबल ऊंचा।
  • जो भी टीम जीतेगी, वो 8 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

टी-20 विश्व कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज यानी 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं और फाइनल में पहुंचने के अपनी जान लगा देंगी। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, वहीं इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक कर रहे हैं। खास बात यह है कि ये लगातार तीसरा टी-20 विश्व कप है, जहां भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में भिड़ने जा रहे हैं। साल 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी, जबकि 2024 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर हिसाब बराबर कर लिया था। देखना दिलचस्प कि इस बार कौनसी टीम बाजी मारती है।

भारतीय टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया है। हालांकि उन्हें सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उसके बाद भारतीय टीम ने वापसी की और जिम्बाब्वे तथा वेस्टइंडीज को हराकर शान से सेमीफाइनल में जगह बनाई। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए "करो या मरो" वाले मुकाबले में संजू सैमसन ने 97* रनों की तूफानी पारी खेली और भारतीय टीम को एक रोमांचक जीत दिलाई। बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव (231 रन) और ईशान किशन (224 रन) अच्छी लय में हैं। हालांकि इस टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा का बल्ला अभी तक खामोश ही रहा है। वे इस विश्व कप में अब तक केवल 80 रन ही बना सके हैं। दर्शक चाहेंगे कि आने वाले इस बेहद अहम मुकाबले में अभिषेक एक शानदार पारी खेलें।

वहीं गेंदबाजी में वरूण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह विपक्षी टीमों पर हावी रहे हैं। चक्रवर्ती 12 विकेट के साथ इस प्रतियोगिता में भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह भी 9 विकेट हासिल कर चुके हैं। भारतीय टीम यही चाहेगी कि वो घरेलू परिस्थितियों और दर्शकों से मिलने वाले सपोर्ट का पूरा-पूरा फायदा उठाए और फाइनल में पहुंचे। लेकिन इंग्लैंड भी आसानी से हथियार डालने वालों में से नहीं है। अपने सुपर-8 के तीनों मुकाबले जीतकर उन्होंने बता दिया है कि वे खिताब के प्रबल दावेदार है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक इस वक्त अच्छे फॉर्म में हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी शानदार शतक जमाया था। उनके अलावा लियाम डॉसन और जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाज भी भारतीय टीम के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं।

जो भी टीम आज जीतेगी, वो 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से मुकाबला करेगी। न्यूजीलैंड पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से जोरदार शिकस्त दे चुकी है। इस अहम मुकाबले में फिन एलेन ने मात्र 33 गेंदों में 100* रनों की धुआंधार पारी खेली। उनके अलावा टीम साइफर्ट ने भी 58 रनों का योगदान दिया। दोनों ही बल्लेबाज इस विश्व कप के टॉप-5 बल्लेबाजों में से एक हैं। ऐसे में कोई भी इस टीम को हल्के में नहीं लेना चाहेगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स