मुजफ्फरपुर के अस्पताल में दुःखद हादसा, ICU में आग लगने से 4 लोगों की मौत

मृतकों के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। एक चश्मदीद ने बताया, "सुबह करीब 3 बजे अस्पताल का ICU पूरी तरह धुएँ से भर गया था। हालात को संभालने के लिए वहाँ कोई मौजूद नहीं था। वहाँ मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ भी भाग खड़ा हुआ।"

मुजफ्फरपुर के अस्पताल में दुःखद हादसा, ICU में आग लगने से 4 लोगों की मौत

आग को बुझाने के लिए लगभग 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगाई गई थीं।

Share:

Highlights

  • फिलहाल शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
  • अस्पताल के ICU से करीब 15 से 20 लोगों का रेस्क्यू भी कर लिया गया है।
  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रूपए का मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिया है।

बिहार से एक अत्यंत दुःखद खबर सामने आई है। यहां मुजफ्फरपुर जिले में एक प्राइवेट अस्पताल में आग लग गई। इस भीषण हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है और कई झुलस गए। हालांकि कुछ स्थानों पर मौतों की संख्या 10 भी बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर बने इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में ये आग लगी। ICU से करीब 15 से 20 लोगों को रेस्क्यू भी कर लिया गया है। फिलहाल शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक दमकल अधिकारी ने बताया, "हम यहाँ सुबह करीब 4 बजे पहुँचे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था। आग ज्यादा बड़ी नहीं थी, लेकिन इमारत धुएँ से भर गई थी, जिससे मरीजों को परेशानी हुई। हमने राहत और बचाव अभियान चलाया और सभी मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भेज दिया।" आग को बुझाने के लिए लगभग 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगाईं गईं थीं

राहत कार्यों की देखरेख के लिए DM, SP, नगर आयुक्त और सिविल सर्जन सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अस्पताल के बाहर शोकाकुल परिजन जमा हो गए, वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी घटना पर शोक जताते हुए X पर लिखा, "मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें। मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रूपए का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा घायलों के उपचार हेतु सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है।"

मृतकों के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। एक चश्मदीद ने बताया, "सुबह करीब 3 बजे अस्पताल का ICU पूरी तरह धुएँ से भर गया था। हालात को संभालने के लिए वहाँ कोई मौजूद नहीं था। वहाँ मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ भी भाग खड़ा हुआ।" अभी कल ही दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल में आग लगने के कारण 21 लोगों की मौत हो गई थी। दो दिनों में इस तरह की दो घटनाएं वाकई में बहुत चिंताजनक है।

रिलेटेड टॉपिक्स