दिल्ली के RML अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, घायल प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात

कल पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में घायल हुए एडिशनल DCP आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि, "करीब 115 से 120 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारी चोटिल हुए, और मेरे हाथ में भी चोट लगी है। जांच जारी है और FIR दर्ज की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम अभी मामले की जांच कर रहे हैं।" उनके अलावा नॉर्थ दिल्ली की एडिशनल DCP निहारिका, नई दिल्ली जिले के 4 ACP और एक स्पेशल CP घायल हुए।

दिल्ली के RML अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, घायल प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात

उन्होंने RML अस्पताल के डॉक्टरों के साथ की एक बैठक।

Share:

Highlights

  • जेपी नड्डा के अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी और अरविन्द केजरीवाल ने भी घायलों से की मुलाकात।
  • विरोध प्रदर्शन में लगभग 60 प्रदर्शनकारी और 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
  • करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त काफी हलचल मची हुई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शनों की हर जगह चर्चा हो रही है। इसी कड़ी में, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल जाकर विरोध प्रदर्शनों के दौरान घायल हुए लोगों से मुलाकात की। 

उन्होंने RML अस्पताल के डॉक्टरों के साथ एक बैठक भी की। उनके अलावा दूसरे दलों के नेताओं ने भी आज अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। इनमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं।

अरविन्द केजरीवाल ने मीडिया को बताया कि मैं घायलों से मिलने आया था। मुझे पता चला है कि एक लड़की को छोड़कर बाकी सब अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। घायल छात्र और पुलिसकर्मी सभी जा चुके हैं। एक लड़की ICU में है और उसकी हालत बहुत खराब है। सोशल मीडिया के मुताबिक, करीब 110 लोग घायल हुए थे, लेकिन हमारे पास कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, कल विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके और बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति और 10 से 20 सरकारी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। लगभग 60 प्रदर्शनकारी और 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए। करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।

कल पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में घायल हुए एडिशनल DCP आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि, "करीब 115 से 120 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारी चोटिल हुए, और मेरे हाथ में भी चोट लगी है। जांच जारी है और FIR दर्ज की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम अभी मामले की जांच कर रहे हैं।" उनके अलावा नॉर्थ दिल्ली की एडिशनल DCP निहारिका, नई दिल्ली जिले के 4 ACP और एक स्पेशल CP घायल हुए।

रिलेटेड टॉपिक्स