UPMSP ने जारी किए बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम, 10वीं में कशिश-अंशिका और 12वीं में शिखा ने किया टॉप

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस साल 50 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी थीं, जिनमें 27 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं बोर्ड और 24 लाख से अधिक छात्रों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी।

UPMSP ने जारी किए बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम, 10वीं में कशिश-अंशिका और 12वीं में शिखा ने किया टॉप

UPMSP के मुख्यालय प्रयागराज से एक प्रेस वार्ता कर परिणाम जारी किए जा चुके हैं।

Share:

Highlights

  • 10वीं बोर्ड परीक्षा में अदिति ने 97.50% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।
  • 12वीं बोर्ड में नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा 97.20% के साथ दूसरे नंबर पर आई है।
  • उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं राज्य के 75 जिलों में 8,033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल को शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट्स घोषित कर दिए हैं। UPMSP के मुख्यालय प्रयागराज से एक प्रेस वार्ता कर परिणाम जारी किए जा चुके हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस साल 50 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी थीं, जिनमें 27 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं बोर्ड और 24 लाख से अधिक छात्रों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी। ये परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। 10वीं के परिणामों की बात करें, तो 90.42% छात्र परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए हैं, वहीं 12वीं में 80.38% छात्र पास हुए हैं।

12वीं के परीक्षा परिणामों में बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है। सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ टॉप किया है। वहीं बरेली की नंदिनी गुप्ता और बाराबांकी की श्रिया वर्मा ने 97.20% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। थर्ड पोजीशन पर बरेली की सुरभि यादव और पूजा पाल रहे, जिन्होंने 97% हासिल किए। 10वीं के रिजल्ट्स पर नजर डालें तो यहां भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। 10वीं बोर्ड में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबांकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। सेकंड पोजीशन पर बाराबांकी की अदिति रही, जिन्होंने 97.50% हासिल किए।

तीसरे स्थान पर सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबांकी की छात्रा परी वर्मा रहीं, जिन्होंने 97.33% प्राप्त किए। इस वर्ष 10वीं बोर्ड में 87.30% लड़के पास हुए, वहीं लड़कियों में पास परसेंटेज 93.76% रहा। वहीं 12वीं के परिणामों पर ध्यान दें, तो 75.04% लड़के और 86.32% लड़कियों ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं राज्य के सभी 75 जिलों में स्थित 8,033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं थी। इसके बाद 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच 254 केंद्रों पर आंसर शीट्स का मूल्यांकन किया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स