तेज शुरूआत के बाद फिर चूके वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका-ए के खिलाफ 21 रन बनाकर लौटे पैविलियन

आज के मैच पर नजर डालें, तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 49.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 265 रन बनाए हैं। भारतीय टीम की ओर से सूर्यांश शेडगे ने सर्वाधिक 72 रन बनाए। उनके अतिरिक्त विप्रज निगम (51) ने भी अच्छा खेल दिखाया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 37 और कप्तान तिलक वर्मा ने भी 23 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से विजयकांत वियासकांत और मोहम्मद शिराज ने 3-3 विकेट चटकाए। इन दोनों के अलावा सहान अराच्चिगे, कुगाथास मथुलन और वानुजा सहान ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

तेज शुरूआत के बाद फिर चूके वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका-ए के खिलाफ 21 रन बनाकर लौटे पैविलियन

वैभव सूर्यवंशी तेज शुरूआत जरूर कर रहे है, मगर उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकल रही है।

Share:

Highlights

  • वैभव सूर्यवंशी इस ट्राई-नेशन सीरीज में अब तक 3 मैचों में 79 रन ही बना सके है।
  • इस त्रिकोणीय श्रृंखला में उनका हाई-स्कोर अफगानिस्तान के खिलाफ 44 रन रहा है।
  • वैभव के फैन्स को यही डर सता रहा है की वो कहीं वनडे टीम में अपनी जगह न खो बैठें।

श्रीलंका के दांबुला स्टेडियम में 9 से 21 जून तक ट्राई-नेशन सीरीज खेली जा रही है। इसमें इंडिया-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए जैसी टीमों ने भाग लिया है। भारतीय टीम में युवा प्रतिभा और IPL 2026 के ऑरेंज कैप विजेता वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। हालांकि इस श्रृंखला में अब तक वो बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। वैभव श्रीलंका के खिलाफ 12 गेंदों में 14, अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंदों में 44 और आज पुनः श्रीलंका के खिलाफ 14 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इस तरह वो 3 मैचों में 79 रन बना सके हैं। वैभव तेज शुरूआत जरूर कर रहे हैं, मगर उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकल रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई इनिंग्स को छोड़ दें तो, उन्होंने बल्ले से वो कमाल नहीं दिखाया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

फैन्स को डर है कि अगर यही फॉर्म जारी रहा, तो वैभव वनडे टीम में अपनी जगह खो सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि उन्हें इंग्लैंड, आयरलैंड और एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। आक्रामक शॉट खेलते समय वैभव आत्मविश्वास से भरे दिख रहे हैं, लेकिन हवा में शॉट मारने की कोशिश में वो अपना विकेट गंवा देते हैं। शायद इस युवा खिलाड़ी को अधिक सब्र दिखाने और सेफ शॉट खेलने पर ध्यान देना चाहिए। अगर वो लंबे फॉर्मेट में सफल होना चाहते हैं, तो उन्हें उस तरह की पारियां भी खेलनी होंगी।

आज के मैच पर नजर डालें, तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 49.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 265 रन बनाए हैं। भारतीय टीम की ओर से सूर्यांश शेडगे ने सर्वाधिक 72 रन बनाए। उनके अतिरिक्त विप्रज निगम (51) ने भी अच्छा खेल दिखाया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 37 और कप्तान तिलक वर्मा ने भी 23 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से विजयकांत वियासकांत और मोहम्मद शिराज ने 3-3 विकेट चटकाए। इन दोनों के अलावा सहान अराच्चिगे, कुगाथास मथुलन और वानुजा सहान ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। ताजा समाचार लिखे जाने तक श्रीलंका ने 42.3 ओवरों में 7 विकेट खोकर 229 रन बना लिए हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स