वी. डी. सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, 20 अन्य नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

2026 के विधानसभा चुनावों में UDF ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 140 में से 102 सीटों पर जीत हासिल कर 10 सालों से सत्ता पर काबिज, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सिस्ट (CPI-M) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को पराजित कर दिया।

वी. डी. सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, 20 अन्य नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने वी. डी. सतीशन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Share:

Highlights

  • शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत कई नेता भी उपस्थित रहे।
  • कांग्रेस की ओर से 11 और IUML के 5 नेताओं ने आज मंत्री पद की शपथ ली।
  • UDF ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केरल में 140 में से 102 सीटों पर जीत हासिल की है।

केरलम की राजनीति में आज से एक नया अध्याय शुरू हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. डी. सतीशन ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। तिरूवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके अलावा 20 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही 10 वर्षों के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की सत्ता में वापसी हो गई है। 2026 के विधानसभा चुनावों में UDF ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 140 में से 102 सीटों पर जीत हासिल कर 10 सालों से सत्ता पर काबिज, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सिस्ट (CPI-M) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को पराजित कर दिया।

इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन पिछले 5 वर्षों से नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभा रहे थे। माना जाता है कि वो जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का सपोर्ट प्राप्त है। इसके अलावा UDF की एक प्रमुख पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) भी पहले ही उनके नाम का समर्थन कर चुकी थी। मंत्रिमंडल पर नजर डालें तो केरलम कांग्रेस प्रदेश कमेटी (KPCC) के पूर्व अध्यक्ष रमेश चेन्निथला मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं।

कांग्रेस के कुछ अन्य बड़े नेताओं में के. मुरलीधरन, सनी जोसेफ, पी. सी. विष्णुनाथ और ए. पी. अनिल कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली। पार्टी के कुल 11 नेताओं ने आज शपथ ली है। वहीं IUML के भी 5 मंत्रियों ने भी आज मंत्री पद की शपथ ली। इनमें पी. के. कुन्हालीकुट्टी, एन. शमसुद्दीन, के. एम. शाजी, पी. के. बशीर और वी. ई. अब्दुल गफूर शामिल हैं। IUML ने 26 सीटों पर चुनाव लड़कर 22 पर जीत हासिल की थी। अन्य दलों का उल्लेख करें तो कम्युनिस्ट मार्क्सिस्ट पार्टी (CMP) के सी. पी. जॉन, केरलम कांग्रेस (KC) के मॉन्स जोसेफ, रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) के शिबू बेबी जॉन, केरलम कांग्रेस-जैकब (KC-J) के अनूप जैकब भी आज शपथ ले चुके हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स