वाईस एडमिरल अजय कोच्चर होंगे भारत के अगले VCNS, वाईस एडमिरल संजय वात्स्यायन की लेंगे जगह

वाईस एडमिरल अजय कोच्चर ने वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और यूनाइटेड किंगडम (UK) के रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज़ से पढाई भी की है।

वाईस एडमिरल अजय कोच्चर होंगे भारत के अगले VCNS, वाईस एडमिरल संजय वात्स्यायन की लेंगे जगह

अपने लगभग 37 वर्षों के करियर में, उन्होंने कई स्पेशलिस्ट, स्टाफ और ऑपरेशनल पदों पर काम किया है।

Share:

Highlights

  • वाईस एडमिरल कोच्चर पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ और NDA के कमांडेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके है।
  • उन्होंने INS कृपाण, विभूति और नाशक की कमान भी संभाली है तथा INS त्रिकंद के कमीशनिंग कमांडिंग ऑफिसर भी थे।
  • वाईस एडमिरल कोच्चर को अपने करियर में PVSM, AVSM और NM जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

वाईस एडमिरल अजय कोच्चर ने शुक्रवार, 29 मई को भारतीय नौसेना के 48वें वाईस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (VCNS) का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने वाईस एडमिरल संजय वात्स्यायन का स्थान लिया, जो अब पश्चिमी नौसेना कमान के अगले फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (FOC-in-C) होंगे। उन्होंने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। वाईस एडमिरल कोच्चर को साउथ ब्लॉक लॉन्स में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। वो इससे पूर्व, अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ (CINCAN), पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ, नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के कमांडेंट और पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग (FOCWF) के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

CINCAN में उनकी जगह विनीत मैककार्थी लेंगे, जो फिलहाल इंटेग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (IDS) के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं। वाईस एडमिरल कोच्चर जुलाई 1988 में भारतीय नौसेना में कमीशन हुए थे। अपने लगभग 37 वर्षों के करियर में, उन्होंने कई स्पेशलिस्ट, स्टाफ और ऑपरेशनल पदों पर काम किया है। वो गनरी और मिसाइल युद्ध के विशेषज्ञ माने जाते हैं। वाईस एडमिरल कोच्चर ने इंडियन नेवल शिप (INS) कृपाण, विभूति और नाशक की कमान भी संभाली है और INS त्रिकंद के कमीशनिंग कमांडिंग ऑफिसर भी थे। वो एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रमादित्य को भी कमांड कर चुके हैं।

वाईस एडमिरल कोच्चर को अपने करियर में परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM), नौसेना मेडल (NM) जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनका अकादमिक करियर भी काफी उत्कृष्ट रहा है। वाईस एडमिरल कोच्चर ने वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और यूनाइटेड किंगडम (UK) के रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज़ से पढाई भी की है। आशा है कि उनका अब तक का अनुभव देश के लिए लाभदायक सिद्ध होगा और वो अपने नए पद पर भारतीय नौसेना के लिए अच्छा काम करेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स