गुजरात की राजनीति में हुआ बड़ा फेरबदल, एक साथ सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

गुजरात में मंत्रिमंडल फेरबदल की तैयारी। सीएम भूपेंद्र पटेल मुंबई से गांधीनगर लौटे, सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दिया। 17 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:30 बजे महात्मा मंदिर में राज्यपाल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। BJP और कुछ कांग्रेस से आए MLA शामिल होंगे।

गुजरात की राजनीति में हुआ बड़ा फेरबदल, एक साथ सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़ गुजरात के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Share:

Highlights

  • गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, नए मंत्रिमंडल की सूची तैयार।
  • 17 अक्टूबर को महात्मा मंदिर, गांधीनगर में राज्यपाल आचार्य देवव्रत नए मंत्रियों को दिलाएंगे शपथ।
  • नए मंत्रिमंडल में ज्यादातर BJP MLA, 2-3 कांग्रेस से आए MLA को भी जगह मिलने की संभावना।

नई दिल्ली : गुजरात में मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के संकेत भी मिल चुके है। भूपेंद्र पटेल आज मुंबई से गांधीनगर पहुंचे है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, पटेल सरकार के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। सीएम सांय तक राज्यपाल को नए मंत्रिमंडल की लिस्ट देने वाले है। कल यानि 17 अक्टूबर 2025 प्रातः 11:30 बजे राज्यपाल आचार्य देवव्रत महात्मा मंदिर में सभी मंत्रियों को शपथ दिलवाएंगे।

गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़े नेताओं के मध्य बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव सुनील बंसल गांधीनगर पहुंच गए हैं। गांधीनगर में प्रदेश महासचिव रत्नाकर एवं राष्ट्रीय संगठन महासचिव के मध्य बैठक हुई। नए मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले सीएम भूपेंद्र पटेल मुंबई से गांधीनगर लौट आए हैं। इसके साथ साथ अधिकतर विधायक भी विधायक निवास पर आ चुके है।

आज रात CM के घर पर आवश्यक मीटिंग :

नए मंत्रियों को कल, 17 अक्टूबर, 2025 को महात्मा मंदिर में शपथ दिलवाई जाने वाली है। हालांकि, उससे पहले आज रात राज्य BJP एवं सीएम ने एक जरूरी मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग सीएम भूपेंद्र पटेल के गांधीनगर स्थित घर पर होनी है। मौजूदा सरकार के सभी मंत्रियों को इस मीटिंग में शामिल होने के लिए कहा गया है। साथ ही, मीटिंग ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों को भी मौजूद रहना जरुरी है। जो डिटेल्स भी मिलने लगी, उनके अनुसार नई बॉडी में जिन MLA को जगह प्रदान की जाएगी, उनमें से अधिकतर BJP से होंगे, जबकि कांग्रेस से BJP में शामिल हुए 2 से 3 MLA को मंत्री बना सकते है।

17 अक्टूबर को नए मंत्री लेंगे शपथ :

नए मंत्रियों को कल प्रातः 11.30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में राज्यपाल शपथ दिलवाई जाने वाली है। आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 एवं नगर निगमों सहित लोकल सेल्फ-गवर्नमेंट चुनावों एवं राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात को ध्यान में रखते हुए, क्षेत्र और जाति के आधार पर समीकरण बनाकर नए मंत्रियों को चुन लिया गया है। ताकि राज्य में मौजूद विपक्ष को बहुत हद तक समाप्त किया जा सके।

गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगी शपथ :

गुजरात में बीते कुछ दिनों से कैबिनेट विस्तार पर चल रही चर्चाओं पर अब पूरी तरह से रोक लगाई जा चुकी है। यह तय हुआ है कि भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली BJP सरकार के कैबिनेट विस्तार का कार्यक्रम शुक्रवार यानि 17 अक्टूबर 2025 को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होने वाला है। यह कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे होने वाला है। इसमें राज्यपाल आचार्य देवव्रत राज्य कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई जाने वाली है।

रिलेटेड टॉपिक्स