क्या सड़क छोड़ अब हवा में उड़ेगी कार? उत्तराखंड के युवक ने किया सफल परीक्षण

इस प्रोटोटाइप के बारे में बात करते हुए रवि ने बताया कि इसका मकसद पर्सनल स्काई मोबिलिटी को बढ़ावा देना और उसे आगे बढ़ाना है। मौजूदा एयरक्राफ्ट और उनके फ्लाइट सिस्टम महंगे हैं और हर किसी की पहुंच में नहीं हैं। मैं एक विकल्प लाना चाहता हूँ। लक्ष्य पर्सनल स्काई मोबिलिटी को भविष्य बनाना है।

क्या सड़क छोड़ अब हवा में उड़ेगी कार? उत्तराखंड के युवक ने किया सफल परीक्षण

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में रवि टम्टा खुद इस गाड़ी को उड़ाते हुए दिख रहे है।

Share:

Highlights

  • रवि टम्टा ने HAPIDA SKYNeX फ्लाइंग व्हीकल के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण किया है।
  • रवि ने कहा की इसका मकसद घर से ही सीधे टेक-ऑफ और लैंडिंग की सुविधा देना है।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रवि को इस टेस्ट के लिए बधाई दी है।

भारत के अलग-अलग इलाकों और राज्यों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। अब, उड़ने वाली कारें भी सिर्फ एक सोच से असलियत बनती दिख रही हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले तथा 'हैपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड' के फाउंडर रवि टम्टा ने 'हैपिडा स्काईनेक्स' (HAPIDA SKYNeX) फ्लाइंग व्हीकल के प्रोटोटाइप का सफल टेस्ट किया है। यह एक सीट वाला, पूरी तरह से इलेक्ट्रिक व्हीकल (गाड़ी) है जो पर्सनल स्काई मोबिलिटी के लिए मॉडिफाइड ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। इस टेस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें रवि खुद इस व्हीकल को उड़ाते हुए दिख रहे हैं। इस इनोवेशन ने लोगों में बहुत उत्सुकता जगाई है।

यहां 'पर्सनल स्काई मोबिलिटी' का मतलब उस तकनीक या व्यवस्था से है, जिससे कोई भी व्यक्ति अपने खुद के उड़ने वाले वाहन से हवा में उड़कर एक जगह से दूसरी जगह जा सकता है। इससे व्यक्ति ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से बच सकता है और तेजी से अपनी मंजिल तक पहुँच सकता है। इस प्रोटोटाइप के बारे में बात करते हुए रवि ने बताया कि इसका मकसद पर्सनल स्काई मोबिलिटी को बढ़ावा देना और उसे आगे बढ़ाना है। मौजूदा एयरक्राफ्ट और उनके फ्लाइट सिस्टम महंगे हैं और हर किसी की पहुंच में नहीं हैं। मैं एक विकल्प लाना चाहता हूं। इसका मकसद घर से ही वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग की सुविधा देना है। लक्ष्य पर्सनल स्काई मोबिलिटी को भविष्य बनाना है। यह एक प्रोटोटाइप है। हम जरूरत के हिसाब से इसकी रेंज और चार्जिंग टाइम में बदलाव कर सकते हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रवि को इस परीक्षण के लिए बधाई दी है। X पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "उत्तराखंड के अल्मोड़ा के युवा इनोवेटर रवि टम्टा जी को ड्रोन तकनीक में नवाचार करते हुए HAPIDA SKYNEX प्रोटोटाइप के सफल उड़ान परीक्षण पर हार्दिक बधाई। आपकी यह उपलब्धि सिद्ध करती है कि हमारे युवाओं में प्रतिभा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच की कोई कमी नहीं है। आपका यह अभिनव प्रयास उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। विश्वास है कि आप भविष्य में भी अपने नवाचारों से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएँगे। आपके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।"

रिलेटेड टॉपिक्स