केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर से किया सम्मानित

इससे पहले, अमित शाह ने गोवा के डोना पाउला में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 28वीं बैठक की अध्यक्षता की। इसका आयोजन गृह मंत्रालय के अंतर-राज्य परिषद सचिवालय ने किया और मेजबानी गोवा सरकार द्वारा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर से किया सम्मानित

अमित शाह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया।

Share:

Highlights

  • अमित शाह का बयान, गोवा छोटा लेकिन अहम, पुलिस पर सुरक्षित शहर, समुदाय और समुद्री सीमाओं की जिम्मेदारी।
  • अमित शाह के मुताबिक गोवा को आंतरिक सुरक्षा और सीमाओं की सुरक्षा का मिला है गौरव।
  • गोवा पुलिस ने साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए 1930 हेल्पलाइन पर AI-बेस्ड कॉल एजेंट लॉन्च किया।

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गोवा के बांबोलिम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में गोवा पुलिस को प्रतिष्ठित 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर' से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के अलावा केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक, गोवा विधानसभा अध्यक्ष गणेश गांवकर, राज्य के पंचायती राज मंत्री मौविन गोडिन्हो, स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे और लोक निर्माण मंत्री दिगंबर कामत समेत कुछ अन्य लोग भी शामिल हुए। अमित शाह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया।

अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि गोवा एक छोटा मगर बहुत महत्वपूर्ण राज्य है और गोवा की पुलिस को सुरक्षित शहर, सुरक्षित समुदाय और सुरक्षित समुद्री सीमाएं, ये तीनों दायित्व राज्य की रचना के साथ ही प्राप्त हुए हैं। मुझे यह कहने में कोई दिक्कत नहीं है कि राज्य की रचना के बाद गोवा पुलिस ने इन तीनों दायित्वों को पार लगाकर राष्ट्रीय सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र की पहली शर्त होती है कि राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो जाए। गोवा को आंतरिक सुरक्षा और सीमाओं की सुरक्षा का भी गौरव मिला है।

अमित शाह ने कहा कि जैसे-जैसे डिजिटल अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है, साइबर फ्रॉड के खतरे को भारत और पूरी दुनिया महसूस कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस खतरे से निपटने के लिए खुद सभी राज्यों के साथ संवाद शुरू किया है। जल्द ही, '1930' सर्विस हर सेक्टर में सभी तरह के साइबर फ्रॉड के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा कवच बनने जा रही है। इसी दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए, गोवा पुलिस ने आज '1930' हेल्पलाइन के लिए AI-बेस्ड कॉल एजेंट लॉन्च किया है। इस मामले में, गोवा पुलिस भारत के दूसरे राज्यों से एक कदम आगे है। मैं गोवा के मुख्यमंत्री और डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) दोनों को दिल से बधाई और सराहना देता हूँ।

इससे पहले, अमित शाह ने गोवा के डोना पाउला में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 28वीं बैठक की अध्यक्षता की। इसका आयोजन गृह मंत्रालय के अंतर-राज्य परिषद सचिवालय ने किया और मेजबानी गोवा सरकार द्वारा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 

इसमें गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के प्रशासक के प्रशासक प्रफुल्ल के. पटेल प्रमुख रूप से शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह इस परिषद के अध्यक्ष हैं, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत इसके उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों में से कोई एक मुख्यमंत्री प्रतिवर्ष बारी-बारी से इस परिषद के उपाध्यक्ष का पदभार संभालता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स