विधानसभा उपचुनाव : पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम-रेजिनगर में भाजपा विजयी, तमिलनाडु के धारापुरम में TVK जीती

TVK की के. मरागथम कुमारवेल भी मदुरांतकम निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रही हैं। अब तक की मतगणना में वह 68,072 वोट हासिल कर चुकी हैं और 18,897 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। नगांव लोकसभा सीट की बात करें तो, यह समाचार लिखे जाने तक BJP के देवाशीष शर्मा 172,527 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं और उन्हें अब तक 677,258 वोट मिल चुके हैं।

विधानसभा उपचुनाव : पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम-रेजिनगर में भाजपा विजयी, तमिलनाडु के धारापुरम में TVK जीती

पश्चिम बंगाल में भाजपा और तमिलनाडु में TVK लगातार शानदार सफलता हासिल कर रही है।

Share:

Highlights

  • नंदीग्राम में भाजपा की हासिरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।
  • रेजिनगर में भाजपा के शाखाराव सरकार 75,816 वोटों के अंतर से जीते।
  • धारापुरम में TVK की सत्यभामा पी. ने 9,471 मतों के अंतर से दर्ज की जीत।

भारतीय राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। देश के चार राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजों का दिन है, जिसमें असम की नगांव लोकसभा सीट समेत पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजिनगर, तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम तथा पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीटें शामिल हैं। कुछ सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जबकि बाकी सीटों के नतीजे भी लगभग साफ हो गए हैं और बस आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हासिरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी नंदीग्राम से इतने बड़े अंतर से जीत हासिल नहीं कर पाए थे। हासिरानी को कुल 1,64,427 वोट प्राप्त हुए।

वहीं, कांग्रेस के मिलन प्रधान ने 41,674 वोट हासिल करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) के शांति गोपाल गिरी 5,779 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस (DTC) के एहतेशमुल हक को सिर्फ 853 वोट मिले। रेजिनगर में BJP के शाखाराव सरकार 75,816 वोटों के अंतर से जीते। आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के गुलाम नबी आजाद (रॉबिन) 54,098 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के अब्दुल्लाहिल काफी 6,168 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (MAITC) के रबीउल आलम चौधरी को 3,847 वोट मिले तथा DTC के सैफुज्जमां शेख 2,044 वोट ही हासिल कर सके।

मुख्यमंत्री अधिकारी ने दोनों विजयी उम्मीदवारों को X पर बधाई भी दी। तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) की सत्यभामा पी. 9,471 वोट के मार्जिन से जीती। उन्हें कुल 66,841 वोट मिले। द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) की सुगन्या एस. 57,370 वोट के साथ दूसरे स्थान पर एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की भानुमति के. 45,280 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस बीच, TVK की के. मरागथम कुमारवेल भी मदुरांतकम निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रही हैं। 

अब तक की मतगणना में वह 68,072 वोट हासिल कर चुकी हैं और 18,897 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर भी पहले ही नतीजे घोषित हो चुके हैं, जहां ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (AINRC) के अशोक आनंद ने 8,482 वोट के अंतर से जीत हासिल की। कांग्रेस के ई. विनायगम दूसरे और DMK के  के. सेतुसेल्वम तीसरे स्थान पर रहे। आखिर में, नगांव लोकसभा सीट की बात करें तो, यह समाचार लिखे जाने तक BJP के देवाशीष शर्मा 172,527 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं और उन्हें अब तक 677,258 वोट मिल चुके हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स