मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए लड़ाई तेज, मीनाक्षी नटराजन के सामने भाजपा के महेश केवट

इस तीसरे उम्मीदवार पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सिर्फ BJP का तीसरा उम्मीदवार नहीं है, बल्कि मध्य प्रदेश में विधायकों को तोड़ने की तीसरी कोशिश है।

मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए लड़ाई तेज, मीनाक्षी नटराजन के सामने भाजपा के महेश केवट

महेश केवट वर्तमान में मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष है।

Share:

Highlights

  • कर्नाटक की राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने डॉ. एम. नागराज को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
  • इसी प्रदेश की विधान परिषद के लिए भाजपा के लिंगराज पाटिल और रघु कौटिल्य भी मैदान में है।
  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा की संसदीय पारी भी समाप्त होती नजर आ रही है।

आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी एक और अहम सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने मध्य प्रदेश और कर्नाटक से अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कर्नाटक की बात करें, तो यहां से पार्टी ने प्रोफेसर डॉ. एम. नागराज को अपना राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। नागराज को उम्मीदवार बनाए जाने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा की संसदीय पारी यहीं समाप्त होती नजर आ रही है। 93 वर्षीय देवेगौड़ा इससे पूर्व लगभग 21 साल लोकसभा सांसद और 29 वर्षों तक विधायक भी रह चुके हैं। प्रधानमंत्री के अलावा वो कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इस वक्त उनकी पार्टी जनता दल-सेक्यूलर (JD-S) के पास विधानसभा में सिर्फ 18 सदस्य है।

सिर्फ इनके ही दम पर वो पुनः राज्यसभा तो नहीं जा सकते थे। उम्मीद जताई जा रही थी कि वो BJP-JDS गठबंधन के कैंडिडेट हो सकते हैं। मगर डॉ. नागराज के नाम की घोषणा के साथ सभी संभावनाओं पर विराम लग गया। वहीं मध्य प्रदेश की तीसरी सीट पर कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के सामने BJP ने महेश केवट को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जानकारी के अनुसार, महेश वर्तमान में मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हैं। अब राज्य की तीन सीटों पर चार उम्मीदवार मैदान में उतर गए हैं। अब कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर भी सताने लगा है। इससे पूर्व BJP के तरूण चुग और रजनीश अग्रवाल पहले ही अपना नामांकन कर चुके हैं।

इस तीसरे उम्मीदवार पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सिर्फ BJP का तीसरा उम्मीदवार नहीं है, बल्कि मध्य प्रदेश में विधायकों को तोड़ने की तीसरी कोशिश है। मध्य प्रदेश की जनता पीड़ित और दुःखी है। राज्य में हर तरफ अफरा-तफरी मची है और माफिया राज चल रहा है। BJP ने बहुत सोच-समझकर तीसरा उम्मीदवार उतारा है। इसका मतलब है कि पूरी पार्टी ही करप्ट है। यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है। मुझे यकीन है कि कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार ही सदन के लिए चुने जाएंगे। हालांकि, राज्य की जनता को यह समझना और देखना चाहिए कि बीजेपी ने सत्ता में रहते हुए दो बार विधायकों की खरीद-फरोख्त की है और इसके प्रमाण भी हैं। अब वे फिर से विधायकों को खरीदना चाहते हैं। BJP की ही एक अन्य सूची में, कर्नाटक विधान परिषद के लिए लिंगराज पाटिल और रघु कौटिल्य को भी चुनावी रण में उतारा गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स