
नई दिल्ली : दशहरा, जिसे विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है, भारत का एक प्रमुख त्योहार है जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। यह त्योहार भगवान राम की रावण पर विजय की याद में मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह त्योहार कुछ मुस्लिम देशों में भी मनाया जाता है? आइए जानते हैं कि कौन से मुस्लिम देश हैं जहां दशहरा मनाया जाता है।
दशहरा पाकिस्तान के सिंध जैसे क्षेत्रों में दशहरे का त्योहार मनाया जाता है, जहां बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय रहते हैं। इस त्योहार पर रामलीला, मंदिरों में प्रार्थना और रावण दहन किया जाता है।
दशहरा बांग्लादेश में दुर्गा पूजा हिंदू समुदाय का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, और दशहरा इसके समापन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देवी दुर्गा की मूर्तियों को भव्य जुलूस के सतब में पानी में विसर्जित किया जाता है, जो देवी दुर्गा की महिषासुर राक्षस पर विजय का प्रतीक है।
दशहरा इंडोनेशिया के बाली और जावा जैसे द्वीपों में दशहरा धूमधाम से मनाया जाता है। यहां रामलीला का आयोजन होता है और रावण का वध किया जाता है। इंडोनेशिया में रामायण और महाभारत जैसे हिंदू महाकाव्यों का गहरा सांस्कृतिक संबंध है।
दशहरा श्रीलंका में तमिल समुदाय दशहरा धूमधाम से मनाता है। यहां के कई हिस्सों में रावण का पुतला दहन किया जाता है और मंदिरों में विशेष समारोह आयोजित किए जाते हैं। परिवार भगवान राम की पूजा करते हैं और रामायण के मंचन के साथ दशहरा मनाया जाता है।
दशहरा का त्योहार हमें यह सीख देता है कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अच्छाई के आगे घुटने टेक ही देती है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि सत्य और न्याय की जीत हमेशा होती है।