पंजाब फार्मेसी ऑफिसर परीक्षा में नकल रैकेट का भंडाफोड़, 7 आरोपियों समेत 35 लोग गिरफ्तार

इस मामले के बाद अब विपक्षी पार्टियों ने भी पंजाब सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) की हरसिमरत कौर बादल ने X पर एक पोस्ट किया और लिखा कि, "कितनी दुखद बात है कि जब अरविन्द केजरीवाल और गुरू द्रोही भगवंत मान दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वो पंजाब में पेपर लीक की घटनाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं! 'बाहरी' मुख्यमंत्री जी से मेरा सीधा सवाल और एक आम सुझाव है। क्यों न सोनम वांगचुक को पंजाब का शिक्षा मंत्री बना दिया जाए?"

पंजाब फार्मेसी ऑफिसर परीक्षा में नकल रैकेट का भंडाफोड़, 7 आरोपियों समेत 35 लोग गिरफ्तार

इस रैकेट का मास्टरमाइंड फाजिल्का के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज का कर्मचारी बताया जा रहा है।

Share:

Highlights

  • गिरफ्तार किए गए लोगों में 28 उम्मीदवार भी शामिल है।
  • आरोपियों ने परीक्षा में पास करवाने के नाम पर उम्मीदवारों से 3.5 लाख से 13 लाख रूपए तक वसूले थे।
  • नकल के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 27 वायरलेस डिवाइस पुलिस ने जब्त कर लिए है।

NEET पेपर लीक को लेकर देश भर में भारी हंगामा मचा है और कई लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस बीच, पंजाब से भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पंजाब पुलिस ने फरीदकोट में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) द्वारा आयोजित फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के दौरान चल रहे एक नकल रैकेट का भंडाफोड़ किया।

इस मामले में 35 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है, जिनमें 7 आरोपी और 28 उम्मीदवार भी शामिल हैं। जानकारी सामने आई है कि इस गिरोह ने परीक्षा में पास करवाने के नाम पर उम्मीदवारों से 3.5 लाख से 13 लाख रूपए तक वसूले थे। कुछ उम्मीदवारों ने तो सिक्योरिटी के नाम पर आरोपियों को बैंक चेक भी सौंप दिए थे।

ये पूरा मामला फरीदकोट और फिरोजपुर के परीक्षा केंद्रों से जुड़ा है। आरोपियों ने नकल कराने के लिए बहुत ही शातिर तरीका अपनाया था। जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर में जैसे ही परीक्षा शुरू हुई, एक उम्मीदवार ने पेन कैमरे से पेपर की तस्वीर लीं और उन्हें व्हाट्सएप के जरिए भिवानी में मौजूद अपने एक साथी को भेज दिया। इसके बाद, फरीदकोट में बनाए गए एक कंट्रोल रूम से ब्लूटूथ और छोटे वायरलेस डिवाइस के जरिए परीक्षा हॉल के अंदर मौजूद उम्मीदवारों को सीधे जवाब बताए गए।

पुलिस ने 27 बैटरी से चलने वाले वायरलेस डिवाइस जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, इस रैकेट का मास्टरमाइंड फाजिल्का के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज का कर्मचारी बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो, फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा से पहले 12वीं की इंग्लिश और PSTET के पेपर भी लीक हुए थे।

इस मामले के बाद अब विपक्षी पार्टियों ने भी पंजाब सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) की हरसिमरत कौर बादल ने X पर एक पोस्ट किया और लिखा कि, "कितनी दुखद बात है कि जब अरविन्द केजरीवाल और गुरू द्रोही भगवंत मान दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वो पंजाब में पेपर लीक की घटनाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं! 'बाहरी' मुख्यमंत्री जी से मेरा सीधा सवाल और एक आम सुझाव है। क्यों न सोनम वांगचुक को पंजाब का शिक्षा मंत्री बना दिया जाए? क्योंकि साफ है कि आपके हरजोत सिंह बैंस इस परीक्षा में पूरी तरह नाकाम रहे हैं!"

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी X पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि अगर पंजाब में पेपर लीक होता है, तो जिम्मेदार नेता को इस्तीफा देना होगा। पंजाब में ग्रुप-B का पेपर लीक हुए 6 महीने हो चुके हैं। उससे पहले, 12वीं क्लास की इंग्लिश, PSTET और फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा के पेपर भी लीक हुए थे। भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक के चार बड़े मामले सामने आए हैं, फिर भी न तो कोई जांच हुई और न ही किसी की जवाबदेही तय की गई। तो बताइए, भगवंत मान इस्तीफा कब देंगे? पंजाब के युवा जवाबदेही चाहते हैं, बहाने नहीं।"

रिलेटेड टॉपिक्स