आंध्र प्रदेश की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात मोंथा, कई जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

चक्रवात मोंथा तेजी से आंध्र प्रदेश (काकीनाडा) तट की ओर बढ़ रहा, आज लैंडफॉल संभव। हवा 90-110 किमी/घंटा। आंध्र, ओडिशा, तमिलनाडु में रेड अलर्ट; भारी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी। रेलवे मंत्री ने समीक्षा की। 31 अक्टूबर तक प. बंगाल में बारिश।

आंध्र प्रदेश की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात मोंथा, कई जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

आंध्र प्रदेश में तांडव मचाएगा चक्रवात मोंथा

Share:

Highlights

  • चक्रवात मोंथा ने पकड़ी गति जल्द पहुंचेगा आंध्र प्रदेश।
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोगों से एहतियात बरतने के लिए कहा।
  • चक्रवात मोंथा की वजह से मछुआरों को गुरुवार तक समुद्र तट पर ना जाने की चेतावनी।

नई दिल्ली : शक्तिशाली चक्रवाती तूफान साइक्लोन 'मोंथा' की गति और भी तेज हो रही है दरअसल ये तूफ़ान तीव्रता से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। वहीं प्रदेश के काकीनाडा जिले में आज इसकी लैंडफालिंग भी हो सकती है। अभी से ही तूफ़ान का प्रभाव दिखाई देने लगा है,  धीरे-धीरे हवा की तेजी और भी अधिक हो गई है। बीते 6 घंटे में मोंथा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 18 किलोमीटर प्रति घंटे हो चुकी है। इसको देखते हुए छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। मोंथा के चलते आज तमिलनाडु के तिरुवल्लूर और ओडिशा के मलकानगिरी, और कोरापुट, कालाहांडी, नबरंगपुर, बलांगीर, कंधमाल, गंजम, कोरापुट में भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके पश्चात गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, कोंकण-गोवा, आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगा पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा और राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान भी जताया जा रहा है।  

आंध्र प्रदेश के तट को पार कर सकता है चक्रवात : 

मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में समुद्र की लहरें तटरेखा को हानि पहुंचा सकती है, जिससे संपत्तियों की हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए बोल दिया गया है। मौसम विभाग का इस बारें में कहना है कि चक्रवात मोंथा आज शाम या रात को मछलीपट्टनम एवं  कलिंगपट्टनम के मध्य काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार देगा। इस बीच अधिकतम 90-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी, जो कभी-कभी 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।  

चक्रवात मोंथा को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की समीक्षा : 

दरअसल केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज चक्रवात की तैयारियों की समीक्षा की एवं रेलवे को पूर्वी तट खासतौर से आंध्र प्रदेश, ओडिशा एवं  तेलंगाना पर चक्रवात मोंथा के प्रभाव की आशंका को देखते हुए एहतियाती कदम उठाने के आदेश दिए है। 

करीब 17 KM की स्पीड से बढ़ा तूफ़ान :

तूफान मोंथा फिलहाल पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है। इसकी गति लगभग 17 किमी/घंटा कही जा रही है। 

3 राज्यों के लिए जारी की गई चेतावनी : 

मौसम विभाग ने इसके 'भारी चक्रवात तूफान' बनने का अंदेशा जताया है। इसके कारण से आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र विशेष रूप से प्रभावित हो सकते है। संभावना है कि सांय को यह तटीय क्षेत्रों से टकरा सकता है। इसे देखते हुए आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में चेतावनी जारी की जा चुकी है। 

कई जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट : 

मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। आंध्र-प्रदेश, ओडिशा में जहां सीधे रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वहीं तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा चुका है। बिहार में भी बारिश-तूफान की हल्की चेतावनी भी दी जा चुकी है। वहां के 11 जिलों में इस तूफान का असर पड़ने की संभावना अधिक है। 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा है कि 31 अक्टूबर 2025 तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। वर्तमान में चक्रवात मोंथा बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य भाग में है और उत्तर-पश्चिम दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि यह चक्रवात मंगलवार यानी आज 28 अक्टूबर 2025 रात को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट के पास जमीन से टकराएगा। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे गुरुवार तक बंगाल तट के पास समुद्र में न जाएं।

यात्रा से पूर्व अपडेट अवश्य जान लें- रेलवे :

रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी है कि ये सभी परिवर्तन बंगाल की खाड़ी में उठे उफान और भारी वर्षा के मध्य रेल ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ही किए गए है। दक्षिण रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी M. सेंथमिल सेल्वन ने यात्रियों से अनुरोध दिया है कि वे यात्रा से पूर्व रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से नवीनतम अपडेट जरूर देख लें। उन्होंने इस बारें में कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए अनावश्यक यात्रा से फिलहाल परहेज़ करना ही अच्छा है।

दक्षिण रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में किया परिवर्तित :

ट्रेन संख्या 22825 शालीमार–डॉ। एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब मंगलवार की बजाय बुधवार यानि 29 अक्टूबर 2025 रात 00।10 बजे (12 घंटे देरी से) रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 12841 हावड़ा–चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस अब बुधवार यानि 29 अक्टूबर 2025 को शालीमार से 12।10 बजे दोपहर और हावड़ा से 03।10 बजे रात चलेगी।

ट्रेन संख्या 22807 संतरागाछी–चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस अब मंगलवार शाम के बजाय बुधवार यानि 29 अक्टूबर 2025 सुबह 05।55 बजे (12 घंटे देरी से) प्रस्थान करेगी।

लंबी दूरी की ट्रेन 13351 धनबाद–अलपुझा एक्सप्रेस मंगलवार को 11।35 बजे चलने वाली थी, अब यह 18।35 बजे (7 घंटे देरी से) रवाना हुई।

वहीं, विशेष ट्रेन 03252 एसएमवीटी बेंगलुरु–दानापुर एक्सप्रेस मंगलवार रात की बजाय बुधवार यानि 29 अक्टूबर 2025 सुबह 06।30 बजे (6 घंटे 40 मिनट देरी से) चलेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स