बॉलीवुड से हॉलीवुड कैसे पहुंची प्रियंका, शाहरुख़ संग जुड़ चुका है देशी गर्ल का नाम

प्रियंका चोपड़ा का कई डायरेक्टर संग फिल्मों को लेकर विवाद हुआ, शाहरुख़ संग अफेयर की अफवाह से ट्रोल, सुनिल दर्शन (अक्षय संग काम रोकना) और एक अज्ञात निर्देशक की अनुचित मांग की वजह से प्रियंका ने फिल्म का ऑफर ठुकराया।

बॉलीवुड से हॉलीवुड कैसे पहुंची प्रियंका, शाहरुख़ संग जुड़ चुका है देशी गर्ल का नाम

जब शाहरुख़ के साथ जुड़ा था प्रियंका चोपड़ा का नाम डायरेक्टर्स संग हुआ विवाद

Share:

Highlights

  • शाहरुख़ खान संग अफेयर की खबरों से करण और प्रियंका के बीच हुआ था विवाद।
  • ट्रोल और रंगभेद का शिकार होने बाद भी प्रियंका ने बॉलीवुड- हॉलीवुड इंडस्ट्री में बनाई पहचान।
  • बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर्स संग प्रियंका के विवाद की ख़बरें।

बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में अपनी छाप छोड़ चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक उपलब्धियां हासिल की है, लेकिन इन उपलब्धियों से साथ प्रियंका के करियर से जुड़े कई विवाद भी है, जिनके बारें में बहुत से लोगों को जानकारी भी नहीं है। और आज हम प्रियंका चोपड़ा के जीवन से जुड़ी हर वो बात करने वाले है जिनसे हर कोई अनजान है।  

यूनिसेफ के साथ प्रियंका कर चुकी है काम:

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से दिल जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2006 में यूनिसेफ के साथ काम करना शुरू किया था, और 2010 में उन्हें राष्ट्रीय और 2016 में वैश्विक यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर नियुक्त कर दिया गया। इस भूमिका में, उन्होंने बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण काम को पूरा किया, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है, "स्कूल जीवन को बदलते हैं, और यूनिसेफ के साथ अपने काम के माध्यम से मैंने पहली बार देखा है कि बच्चे अपने शैक्षणिक ज्ञान और सीखे गए कौशल को घर वापस ले जाते हैं ताकि अपने जीवन और अपने परिवारों के जीवन को बेहतर बना सकें"।

डैनी के ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित:

वर्ष 2019 में, प्रियंका को यूनिसेफ के डैनी के ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया था, जो उनके मानवीय कार्यों के लिए उन्हें दिया गया था। उन्होंने इस खास मौके पर कहा, "वापस देना अब एक विकल्प नहीं है। वापस देना जीवन का एक तरीका होना चाहिए"। प्रियंका को ब्रिटिश फैशन काउंसिल (BFC) द्वारा पॉजिटिव चेंज के लिए एंबेसडर नियुक्त कर दिया गया। इस भूमिका में, वे फैशन को सकारात्मक परिवर्तन के मंच के रूप में उपयोग करने के BFC के प्रयासों का समर्थन करती हुई दिखाई दी है।

आलोचनों का शिकार हो चुकी है प्रियंका:-

प्रियंका चोपड़ा को फेयरनेस क्रीम के विज्ञापनों में हिस्सा लेने के लिए कई बार आलोचना का सामना करना पड़ा है, जिसके लिए उन्होंने बाद में खेद व्यक्त किया। उन्होंने स्वीकार किया कि वे ऐसे उत्पादों का समर्थन किया जो रंगभेद को बढ़ावा देते हैं, और उन्होंने इसे अपनी गलती को स्वीकार है।

'द एक्टिविस्ट' शो पर विवाद:

प्रियंका चोपड़ा ने 'द एक्टिविस्ट' नामक रियलिटी शो में हिस्सा लिया था, जिसे सामाजिक कार्यों की प्रतिस्पर्धा के रूप में ही पेश किया गया था। इस शो को 'टोन-डेफ' और सामाजिक कार्यों के प्रति असंवेदनशील माना गया, इसके पश्चात प्रियंका ने माफी मांगी और स्वीकार किया कि शो की अवधारणा ही थी।

शाहरुख खान के साथ अफेयर की अफवाहें: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख और प्रियंका के अफेयर की खबरें कई वर्षों तक ट्रेंड में रहीं, पर वर्ष 2013 में इन खबरों पर विराम लग गया। तब प्रियंका ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के समय उन खबरों और ट्रोलर्स पर तंज कसा था, जिनमें कहा जा रहा था कि प्रियंका जब भी बांद्रा से निकलती हैं, तो छुपकर शाहरुख से जरूर मिलती हैं।

'7 खून माफ' में इंटीमेट सीन देने पर उठा था विवाद:

18 फरवरी 2011 में रिलीज़ की गई फिल्म '7 खून माफ' में, अभिनेता अन्नू कपूर ने दावा किया कि प्रियंका ने उनके साथ इंटीमेट सीन करने से इंकार कर दिया क्योंकि वह उन्हें 'हीरो जैसा नहीं' मानती थीं। इस टिप्पणी से विवाद शुरू हुआ, जिसमें दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखीं थी।

सरोगेसी के माध्यम से माता-पिता बनने पर ट्रोलिंग का किया सामना- एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने सरोगेसी के जरिए से अपनी बेटी मालती मैरी को जन्म दिया। इस निर्णय पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और कुछ लोगों ने उनकी कड़ी निंदा की, जिसका प्रियंका ने जवाब देते हुए कहा कि यह उनके लिए आवश्यक था और इस निर्णय के पीछे व्यक्तिगत कारण भी थे।

एनएफएल थीम सॉन्ग पर नस्लीय टिप्पणी:

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने NFL नेटवर्क के लिए 'इन माई सिटी' सांग भी गाय था, जिसे नस्लीय प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ गया। उन्होंने इस अनुभव को साझा करते हुए बोला है कि यह उनके लिए कठिन साबित हुआ, लेकिन उन्होंने इसे सहन कर लिया।

प्रियंका चोपड़ा का करियर शुरुआत से ही परेशानी से भरा हुआ रहा है, फिर चाहे उन्हें रंग को लेकर ही क्यों न हो। लेकिन उन्होंने अपने मानवीय कार्यों और अभिनय से वैश्विक स्तर पर पहचान हासिल की, साथ ही विभिन्न मुद्दों पर निंदाओं का सामना भी किया है। उनकी यात्रा प्रेरणादायक है, जो ये दर्शाती है की किस तरह से एक व्यक्ति सफलता एवं विवादों के मध्य खुद को संतुलित रखता है। यदि प्रियंका के प्रोजेक्ट्स के बारें में बात की जाए तो वह जल्द ही  फिल्म SSMB29 में महेश बाबू के ओपोजिट दिखाई देने वाली है, हलाकि इस फिल्म की रिलीज़ और कास्ट को लेकर अब तक कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।

रिलेटेड टॉपिक्स