इस्तीफे के 11 दिन बाद जेन्सन हुआंग की NVIDIA में वापसी, फिर बने प्रेसिडेंट और CEO

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए जेन्सन हुआंग ने कहा कि एक नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत में दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात है और वे पूरी विनम्रता व नए संकल्प के साथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हैं। उन्होंने बोर्ड के साथ-साथ चेयर हार्वी जोन्स, अंतरिम CEO रहीं कोलेट क्रेस, एग्जीक्यूटिव टीम, कर्मचारियों, शेयरधारकों, इंडस्ट्री लीडर्स और विशेष रूप से अपने परिवार के समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए जल्द काम पर लौटने का उत्साह जताया।

इस्तीफे के 11 दिन बाद जेन्सन हुआंग की NVIDIA में वापसी, फिर बने प्रेसिडेंट और CEO

NVIDIA बोर्ड का मानना है कि कंपनी का नेतृत्व करने के लिए जेन्सन ही सबसे उपयुक्त व्यक्ति है।

Share:

Highlights

  • NVIDIA बोर्ड ने सर्वसम्मति से जेन्सन हुआंग को दोबारा प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड डायरेक्टर नियुक्त कर दिया है।
  • अमेरिकी अधिकारियों से चर्चा के बाद बोर्ड को भरोसा है की हुआंग की वापसी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं है।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों की निगरानी के लिए एक नेशनल सिक्योरिटी एंड एक्सपोर्ट कंट्रोल कमेटी बनाई गई है।

दुनिया की प्रमुख AI चिप डिजाइन कंपनियों में शामिल NVIDIA ने एक बड़ा फैसला लेते हुए जेन्सन हुआंग को दोबारा कंपनी का प्रेसिडेंट, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और बोर्ड डायरेक्टर नियुक्त कर दिया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 23 नवंबर को सर्वसम्मति से उनकी तत्काल वापसी को मंजूरी दी। गौरतलब है कि यह फैसला उनके पद छोड़ने की घोषणा (12 नवंबर) के महज 11 दिन बाद लिया गया है।

अमेरिकी सरकार के इनपुट के बाद बोर्ड ने लिया फैसला

23 नवंबर को जारी एक प्रेस रिलीज में NVIDIA ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने हुआंग के साथ कई दौर की गहन बैठकों के बाद उन्हें बहाल करने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया। बोर्ड उनकी स्पष्टवादिता और नेतृत्व क्षमता से पूरी तरह संतुष्ट था। इस फैसले पर पहुँचने के दौरान बोर्ड को अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ स्तरों से भी इनपुट मिला, जिसके आधार पर यह सुनिश्चित किया गया कि हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

नेतृत्व पर बोर्ड का भरोसा और कोलेट क्रेस का आभार

बोर्ड के चेयर हार्वी​ सी. जोन्स ने इस निर्णय पर कहा, "बोर्ड का मानना है कि NVIDIA का नेतृत्व करने के लिए जेन्सन ही सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। उनकी वापसी शेयरधारकों, कर्मचारियों, भागीदारों और ग्राहकों के सर्वोत्तम हित में है।" जोन्स ने चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अंतरिम CEO के रूप में बेहतरीन नेतृत्व करने के लिए कोलेट क्रेस के प्रति आभार भी व्यक्त किया। प्रेस रिलीज में स्पष्ट किया गया कि हार्वे जोन्स बोर्ड के चेयर बने रहेंगे।

वापसी पर क्या बोले जेन्सन हुआंग?

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए जेन्सन हुआंग ने कहा कि एक नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत में दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात है और वे पूरी विनम्रता व नए संकल्प के साथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हैं। उन्होंने बोर्ड के साथ-साथ चेयर हार्वी​ जोन्स, अंतरिम CEO रहीं कोलेट क्रेस, एग्जीक्यूटिव टीम, कर्मचारियों, शेयरधारकों, इंडस्ट्री लीडर्स और विशेष रूप से अपने परिवार के समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए जल्द काम पर लौटने का उत्साह जताया।

जांच रहेगी जारी, सुरक्षा और कंप्लायंस पर कंपनी का जोर

जेन्सन हुआंग के एक विदेशी खुफिया प्रयास का निशाना बनने की खबरों के मद्देनजर, बोर्ड द्वारा गठित इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स की विशेष समिति अपनी जांच पूरी होने तक जारी रखेगी, जिसमें हुआंग ने पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है। इसके अलावा, कंपनी ने प्रशासनिक निगरानी को और सख्त करते हुए कुछ कदम उठाए हैं। ट्रेड कंप्लायंस और राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों की निगरानी के लिए इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स की एक नेशनल सिक्योरिटी एंड एक्सपोर्ट कंट्रोल कमेटी बनाई गई है, जो अनुभवी कानूनी और विशेषज्ञ सलाहकारों की नियुक्ति कर रही है।

पूरे संगठन में नियमों के अनुपालन (Compliance) की निगरानी के लिए एक नए चीफ कंप्लायंस ऑफिसर की नियुक्ति की जा रही है, जो नॉमिनेटिंग एंड कॉर्पोरेट गवर्नेंस कमिटी को रिपोर्ट करेगा। NVIDIA ने दोहराया है कि वह सभी सरकारी जांचों और पूछताछ में अपना पूरा सहयोग जारी रखेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स