नई दिल्ली : अमेरिका में बीते कई दिनों में भारतीयों या भारतीय मूल के लोगों की जिन परिस्थितियों में कत्ल किया गया है। इसकी वजह से हर भारतीय सन्न रह गए है। कुछ ही दिन हुए हैं जब 50 वर्ष के चंद्रमौली नागमल्लैया का गला एक शख्स में रेत दिया। ये कत्ल एकदम वीभत्स था। इस शख्स ने पहले चंद्रमौली नागमल्लैया के सिर को धड़ से अलग किया, इसके बाद उनकी पत्नी एवं बेटे के सामने इस वहशी ने सिर को बुरी तरह से लात मारी।
सितंबर की इस वारदात से लोग उबरना शुरू हुए थे कि 5 अक्टूबर को पेंसिल्वेनिया में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की उनकी मोटल में ही एक दरिंदे ने कोल्ड ब्लडेड मर्डर की वारदात को अंजाम दे दिया। 51 वर्ष के मृतक राकेश एहागाबन अमेरिका में मोटल चलाते थे। घटना से ठीक पहले राकेश ने अटैक करने वाले से एक आम मित्र की तरह मिला उससे बातें शुरू कहा कि तुम ठीक तो हो न। लेकिन इससे इस हत्यारे पर कोई असर नहीं पड़ा।
कुछ समय पहले ही अमेरिका में कई भारतीय एवं भारतीय मूल के लोग अटैक का शिकार हुए। ये वारदात गोलीबारी, चाकूबाजी, सिर कलम करने एवं संभावित हत्या-आत्महत्या तक फ़ैल चुकी है। इसके पीछे डकैती, कार्यस्थल पर हुए विवादों या पुलिस एनकाउंटर का कारण है। इन सभी घटनाओं को हालांकि हेट क्राइम के रूप में दर्ज नहीं हो पाया है। फिर भी कई घटनाओं ने भारतीय प्रवासियों के मध्य सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
5 अक्टूबर 2025 को पॉइंट ब्लैंक रेज पर हुई हत्या :
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में 51 वर्ष के राकेश एहागाबन की गोली मारकर क़त्ल कर दिया। 37 वर्ष के कातिल स्टेनली ने पॉइंट ब्लैंक रेज पर राकेश एहागाबन को गोली मारी एवं अपने वाहन से भाग निकला। राकेश एहागाबन ने अपने मोटल में हथियार लेकर टहलते देख स्टेनली से सवाल किया था कि तुम ठीक तो हो दोस्त। राकेश एहागाबन 51 वर्ष के थे एवं पीट्सबर्ग के पेंसिल्वेनिया में मोटर चलाते थे।
3 अक्टूबर 2025 को पेट्रोल पंप पर हुआ था भारतीय छात्र का कत्ल :
हैदराबाद के LB नगर के निवासी 27 वर्षीय छात्र चंद्रशेखर पोल की शुक्रवार रात्रि टेक्सास के डेंटन स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करते वक़्त गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इतना ही नहीं चंद्रशेखर अमेरिका में F1 वीजा पर थे। उन्होंने अमेरिका में डेंटल सर्जरी में मास्टर डिग्री पूर्ण की थी एवं बीते 6 महीनों से नौकरी की तलाश में रहे। वह पेट्रोल पंप पर पार्ट-टाइम कार्य कर रहा था।
2 अक्टूबर 2025 को मोटल में हुआ दोहरा कत्ल :
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में दो गुजरातियों अनिल पटेल और पंकज पटेल का बेरहमी से गोलियों से भून दिया गया। इन पर बीते गुरूवार यानी, 2 अक्टूबर को दोपहर तकरीबन 1:15 बजे उत्तर-पश्चिम चार्लोट के एडेलमैन रोड स्थित लैम्पलाइटर इन मोटल में कत्ल कर दिया गया। घटना के समय लगभग 7 राउंड गोलीबारी हो गई। वहीं 911 पर कॉल मिलने के पश्चात पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मोटल के पार्किंग इलाके में दोनों व्यक्तियों को कई गोलियों के घावों से खून बहता हुआ पाया गया। बाद में उपचार के समय दोनों की जान चली गई। इस मामले में पुलिस ने फ्लोरिडा में ओजुना सिएरा नाम के एक संदिग्ध को हिरासत में लिया जा चुका है। कुछ लोगों ने इस मामले को डकैती से जोड़ा है।