25 मई को पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 131 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

इस बार पूर्वोत्तर भारत भी 10 पुरस्कारों के साथ चमका है। इनमें असम से जाने-माने मूर्तिकार नूरुद्दीन अहमद और प्रदेश में BJP के सीनियर नेता कवीन्द्र पुरकायस्थ (मरणोपरांत) शामिल हैं। वहीं अरूणाचल प्रदेश के तेची गुबिन, मेघालय के हैली वार, नागालैंड के संग्युसांग एस. पोंगेनर, मणिपुर के युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत) और त्रिपुरा के नरेश चंद्र देव वर्मा को भी पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

25 मई को पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 131 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

धर्मेंद्र पद्म विभूषण (मरणोपरांत), ममूटी पद्म भूषण और आर. माधवन पद्म श्री से सम्मानित होंगे।

Share:

Highlights

  • पद्म विभूषण पुरस्कार पाने वालों में वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत), डॉ. एन. राजम एवं के. टी. थॉमस शामिल हैं।
  • पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित लोगों में अलका याग्निक, उदय कोटक और शिबू सोरेन (मरणोपरांत) के नाम प्रमुख हैं।
  • पद्म श्री पाने वालों में रोहित शर्मा, आर. माधवन और सतीश शाह (मरणोपरांत) जैसे चर्चित लोग शामिल हैं।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 25 मई को राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम के दौरान साल 2026 के पद्म पुरस्कार देने जा रही हैं। इस समारोह में देश की कई हस्तियों को उनके काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस वर्ष सरकार द्वारा कुल 131 लोगों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इनमें 5 लोगों को पद्म विभूषण, 13 लोगों को पद्म भूषण और 113 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

ये पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा। विजेताओं में खेल, कला, साहित्य, समाज सेवा और उद्योग जैसे कई क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हैं। पद्म विभूषण पुरस्कार पाने वालों में महान अभिनेता धर्मेंद्र (मरणोपरांत), भारत की सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज के. टी. थॉमस, वायलिन वादक डॉ. एन. राजम, केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) और पत्रकार एवं लेखक पी. नारायणन शामिल हैं।

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित कुछ प्रमुख लोगों पर नजर डालें तो इनमें दिग्गज गायिका अलका याग्निक, मलयाळम फिल्मों के महान अभिनेता ममूटी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत), उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक, पूर्व टेनिस प्लेयर विजय अमृतराज और दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता विजय कुमार मल्होत्रा (मरणोपरांत) जैसे चर्चित नाम शामिल हैं।

अंत में उलेख करें पद्म श्री पुरस्कारों का, तो इन्हें पाने वाली शख्सियतों में बंगाली फिल्मों के सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी, "धुरंधर" सीरीज में अजय सान्याल का किरदार निभाने वाले आर. माधवन, दिग्गज भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा, हरमनप्रीत कौर, फील्ड हॉकी प्लेयर सविता पुनिया, पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार, साराभाई वर्सेज साराभाई फेम सतीश शाह (मरणोपरांत), यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के पूर्व चेयरमैन एम. जगदेश कुमार, स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज जैसी कई अन्य हस्तियां भी शामिल हैं।

इस बार पूर्वोत्तर भारत भी 10 पुरस्कारों के साथ चमका है। इनमें असम से जाने-माने मूर्तिकार नूरुद्दीन अहमद और प्रदेश में BJP के सीनियर नेता कवीन्द्र पुरकायस्थ (मरणोपरांत) शामिल हैं। वहीं अरूणाचल प्रदेश के तेची गुबिन, मेघालय के हैली वार, नागालैंड के संग्युसांग एस. पोंगेनर, मणिपुर के युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत) और त्रिपुरा के नरेश चंद्र देव वर्मा को भी पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स