प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के मुखिया के तौर पर पूरे किए 25 साल, विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा गया, जहाँ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 282 सीटें जीती थीं। 2019 में, पार्टी की लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 303 हो गई। हालांकि, 2024 में प्रधानमंत्री मोदी को एक झटका लगा जब BJP की सीटों की संख्या 303 से घटकर 240 रह गई। फिर भी, BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। प्रधानमंत्री मोदी 2014 से लगातार देश के प्रधानमंत्री और 2001 से निरंतर 'हेड ऑफ गवर्नमेंट' हैं। लोकतांत्रिक राजनीति में शायद ही किसी और नेता के नाम ऐसा अनोखा रिकॉर्ड हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के मुखिया के तौर पर पूरे किए 25 साल, विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के लोगों की सुख-समृद्धि के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना की।

Share:

Highlights

  • प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी।
  • उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की 25 साल की यात्रा को समावेशी विकास का राष्ट्रव्यापी मिशन बताया।
  • शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के परिश्रम, प्रयत्न, धैर्य और उत्साह को सभी के लिए प्रेरणा बताया।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने आज सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे कर लिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी और इस दायित्व को 22 मई 2014 तक निभाया। उन्हीं के नेतृत्व में 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा गया, जहाँ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 282 सीटें जीती थीं। 2019 में, पार्टी की लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 303 हो गई।

हालांकि, 2024 में प्रधानमंत्री मोदी को एक झटका लगा जब BJP की सीटों की संख्या 303 से घटकर 240 रह गई। फिर भी, BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। प्रधानमंत्री मोदी 2014 से लगातार देश के प्रधानमंत्री और 2001 से निरंतर 'हेड ऑफ गवर्नमेंट' हैं। लोकतांत्रिक राजनीति में शायद ही किसी और नेता के नाम ऐसा अनोखा रिकॉर्ड हो।

आज प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इसकी कुछ तस्वीरें X पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।" प्रधानमंत्री मोदी को देश-विदेशों के कई नेताओं से बधाईयां मिली हैं।

भारत के उपराष्ट्रपति के X अकाउंट से एक संदेश में कहा गया, "सरकार के प्रमुख के तौर पर देश की सेवा के 25 साल पूरे करने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। 'प्रधान सेवक' के तौर पर आपकी यात्रा ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र के साथ समावेशी विकास के विजन को एक राष्ट्रव्यापी मिशन में बदल दिया है।"

उन्होंने आगे लिखा, "विभिन्न राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों की अपनी यात्राओं के दौरान, मैंने बेहतर कनेक्टिविटी, डिजिटल प्रगति, बढ़ते अवसरों और समावेशी विकास के माध्यम से भारत में स्पष्ट बदलाव देखा है। आपके दूरदर्शी नेतृत्व की सबसे बड़ी उपलब्धि 25 करोड़ लोगों को घोर गरीबी से बाहर निकालना है। यह एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि है जिसे मानव इतिहास कभी नहीं भूल सकता। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, खुशी और शक्ति प्रदान करें ताकि आप 2047 तक समावेशी, समृद्ध और विकसित भारत की यात्रा में देश की सेवा करते रहें।"

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी X पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आज का दिन अद्भुत, अभूतपूर्व, अकल्पनीय और ऐतिहासिक है। आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को सरकार के मुखिया रहते हुए 25 वर्ष पूरे हुए हैं। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई यह यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के महायज्ञ तक पहुँची है। उनका परिश्रम, प्रयत्न, धैर्य और उत्साह हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनके साथ सहयोगी के रूप में काम करना अपने आप में सौभाग्य है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और वे निरंतर देश का नेतृत्व करते हुए जनकल्याण एवं विकसित भारत के निर्माण में लगे रहें।"

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular