3 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ यूट्यूब पर छाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनके यूट्यूब चैनल ने 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा छू लिया है, जिससे वे दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं। सब्सक्राइबर्स के मामले में वे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (39.7 लाख) और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (65.7 लाख) से काफी आगे हैं। इंस्टाग्राम पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छूकर इतिहास रचा है।

3 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ यूट्यूब पर छाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल ने 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा छू लिया है।

Share:

Highlights

  • प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब चैनल ने 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा छूआ।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप और बोल्सोनारो जैसे बड़े नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया।
  • प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर भी 100 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक और बड़ा झंडा गाड़ दिया है। हाल ही में उनके यूट्यूब चैनल ने 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स का जादुई आंकड़ा छू लिया है। इस उपलब्धि के साथ ही वे यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं।

यह खबर इसलिए भी खास है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौड़ में दुनिया के कई बड़े दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो उनके सब्सक्राइबर्स की संख्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से काफी ज्यादा है। राष्ट्रपति ट्रंप के सब्सक्राइबर्स की संख्या 39.7 लाख है। इस सूची में ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो डोनाल्ड ट्रंप से आगे हैं। बोल्सोनारो के यूट्यूब पर 65.7 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की यह सफलता केवल उनके व्यक्तिगत प्रभाव को ही नहीं, बल्कि भारत की डिजिटल ताकत को भी दर्शाती है। वे अपने चैनल के माध्यम से न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हैं, बल्कि "मन की बात", अपने भाषण, विदेश यात्राओं के अनुभव आदि भी साझा करते हैं और "परीक्षा पे चर्चा" के माध्यम से युवाओं से संवाद करते हैं। देश-विदेश के करोड़ों लोग उनके साथ सीधे जुड़े हुए हैं।

यूट्यूब ही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर भी 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छूआ है। वे इंस्टाग्राम पर यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले राजनेता बन गए हैं। अगर हम दुनिया के अगले पांच बड़े नेताओं के फॉलोअर्स को मिला भी दें, तो भी वे अकेले प्रधानमंत्री मोदी की बराबरी नहीं कर पाते।

भारत की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी डिजिटल लोकप्रियता के मामले में अन्य भारतीय नेताओं से कोसों आगे हैं। यूट्यूब पर उनके सब्सक्राइबर्स की संख्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लगभग तीन गुना ज्यादा है। राहुल गांधी के यूट्यूब पर 1.01 करोड़ सब्सक्राइबर्स है अगर राजनीतिक दलों के चैनलों की बात करें, तो बीजेपी के इस सबसे बड़े चेहरे के सामने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के आधिकारिक चैनलों के सब्सक्राइबर्स भी काफी पीछे नजर आते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स