CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में प्रदर्शन, ममता बनर्जी समेत हिरासत में कई नेता

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सिस्ट (CPI-M) के नेता जैसे केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल और राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार को भी हिरासत में लिया गया है।

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में प्रदर्शन, ममता बनर्जी समेत हिरासत में कई नेता

ममता बनर्जी के साथ डेरेक ओ'ब्रायन, साकेत गोखले, डोला सेन और प्रतिमा मंडल भी हिरासत में लिए गए।

Share:

Highlights

  • AISA और वामपंथी पार्टियों ने भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
  • गोपाल राय और मनीष सिसोदिया समेत AAP के कई नेता हिरासत में लिए गए।
  • चंडीगढ़ में AAP कार्यकर्ताओं ने स्टेट इलेक्शन कमीशन ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया।

आज देश की राजधानी दिल्ली में काफी हलचल है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के चुनाव आयुक्त (EC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े को लेकर यहाँ अलग-अलग राजनीतिक पार्टियाँ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और वामपंथी पार्टियों ने आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सिस्ट (CPI-M) के नेता जैसे केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल और राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार को भी हिरासत में लिया गया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सामने आए एक वीडियो में जॉन ब्रिटास ने कहा, "कॉमरेड पिनाराई विजयन, केएन बालागोपाल और मुझे पुलिस की जीप में बिठाया गया। हमें दिल्ली शहर में इधर-उधर घुमाया गया। इसके बाद, हमें छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया। 30-45 मिनट बाद, हमें फिर से पुलिस की जीप में बिठाया गया। हमें पता नहीं था कि हम कहाँ जा रहे हैं। दिल्ली को घेरे में ले लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने पूरी तरह से दिल्ली पर कब्जा कर लिया है।" 

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बल लोगों की बुनियादी नागरिक आजादी छीन रहे हैं। अगर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को लगता है कि वे ज्ञानेश कुमार को बचा सकते हैं, तो हम उन्हें चेतावनी देना चाहते हैं कि वे भी ज्ञानेश कुमार के साथ ही डूबेंगे। इतिहास में कोई भी फासीवादी, जो घबराकर जबरदस्ती का सहारा लेता है, कभी नहीं बचा है।" 

इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) भी आज दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करती दिखी। पूर्व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय के नेतृत्व में AAP कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने पार्टी कार्यालय के बाहर के इलाके की घेराबंदी कर दी और गोपाल राय के साथ अन्य AAP कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। चंडीगढ़ में भी, AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्टेट इलेक्शन कमीशन ऑफिस के बाहर SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। पुलिस ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, हरपाल सिंह चीमा, हरदीप सिंह मुंडियां और सैकड़ों अन्य AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

ताजा घटनाक्रम में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी डिटेन कर लिया गया है। उनके साथ डेरेक ओ'ब्रायन, साकेत गोखले, डोला सेन और प्रतिमा मंडल को भी हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, वो साउथ एवेन्यू के बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन कर रही थी। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के लिए आ रहे नेहा बोरा, दीपांकर भट्टाचार्य, प्रशांत भूषण, योगेन्द्र यादव को भी हिरासत में लिया गया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में लिया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स