श्रेयस अय्यर होंगे टी-20 टीम के नए कप्तान, युवा वैभव सूर्यवंशी को भी आया टीम इंडिया का बुलावा

भारतीय टीम बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ, 26 और 28 जून को 2 टी-20 मैच खेलने वाली है। इसके बाद वो इंग्लैंड का भी दौरा करेगी, जहां भारत को उनके खिलाफ 5 टी-20s और 3 ODIs भी खेलने हैं। कप्तान के रूप में ये श्रेयस के लिए पहली परीक्षा साबित होगी। श्रेयस के ही नेतृत्व में भारत, सितंबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स में उतरेगा।

श्रेयस अय्यर होंगे टी-20 टीम के नए कप्तान, युवा वैभव सूर्यवंशी को भी आया टीम इंडिया का बुलावा

दोनों ही खिलाड़ियों से क्रिकेट प्रेमियों को बहुत उम्मीदें होंगी।

Share:

Highlights

  • श्रेयस अय्यर सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे, जिनकी कप्तानी में भारत ने इस साल टी-20 विश्व कप जीता था।
  • 2024 में KKR ने श्रेयस के ही नेतृत्व में IPL ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
  • IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के धुआंधार प्रदर्शन के बाद उन्हें भी भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है।

भारतीय क्रिकेट जगत से बड़ी खबर सामने आई है। दिग्गज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वो अब अनुभवी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही भारत ने 2026 का टी-20 विश्वकप जीता था। हालांकि पूरी प्रतियोगिता के दौरान, उनकी बल्लेबाजी बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं रही थी। सूर्यकुमार ने 9 मैचों में 242 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला था। इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी वो कुछ खास नहीं कर पाए थे।

सूर्यकुमार 13 मैचों में केवल 270 रन ही बना सके थे। सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही थी कि वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन होने के बावजूद, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। भारतीय टीम बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ, 26 और 28 जून को 2 टी-20 मैच खेलने वाली है। इसके बाद वो इंग्लैंड का भी दौरा करेगी, जहां भारत को उनके खिलाफ 5 टी-20s और 3 ODIs भी खेलने हैं। कप्तान के रूप में ये श्रेयस के लिए पहली परीक्षा साबित होगी। श्रेयस के ही नेतृत्व में भारत, सितंबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स में उतरेगा।

इससे पूर्व हमारा देश 2022 एशियन गेम्स में क्रिकेट में गोल्ड मेडल हासिल कर चुका है। तिलक वर्मा के लिए भी एक अच्छी खबर सामने आई है। उन्हें भारतीय टी-20 टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। एक कप्तान के रूप में श्रेयस, IPL में अपने आप को साबित कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में दिल्ली कैप्टिकल्स (DC) 2020 में उपविजेता, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 2024 में विजेता और पंजाब किंग्स (PBKS) भी 2025 में उपविजेता बन चुकी है। इस साल भी श्रेयस ने बल्लेबाजी में कमाल करते हुए PBKS की ओर से खेलते हुए 498 रन बनाए थे।

कुछ इसी तरह के परिणामों की उम्मीद उनसे अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में भी की जाएगी। एक और जबरदस्त खबर में, युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी को भी भारतीय टीम का बुलावा आ चुका है। वो भी इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे और एशियन गेम्स में भारतीय स्क्वाड का हिस्सा होंगे। इस साल IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलते हुए उन्होंने चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। वैभव ने 776 रनों के साथ ऑरेंज कैप भी हासिल की थी। इस तरह के प्रदर्शन को देखते हुए, ये अनुमान लगाया जा रहा थी कि वो जल्द ही भारत की जर्सी में दिखाई देंगे।

15 वर्षीय वैभव को इंग्लैंड अथवा आयरलैंड के खिलाफ यदि एक भी मैच खेलने का मौका मिला, तो संभवतः वो सचिन तेंडुलकर और शेफाली वर्मा को पीछे छोड़कर भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे। क्रिकेट प्रेमियों को वैभव से, आने वाले समय में और भी बड़ी और धुआंधार पारियों की आशा रहेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स