आखिर कहा से आया समुद्र में करोड़ों रूपए का सोना, जानिए सच्चाई

महासागरों में 2 करोड़ टन सोना घुला है, जिसका मूल्य 2000 अरब डॉलर है। बारिश, नदियां और हाइड्रोथर्मल वेंट इसे समुद्र तक ले जाते हैं। सूक्ष्म मात्रा और उच्च लागत के कारण निकालना असंभव है। भविष्य में नैनो-टेक्नोलॉजी से यह संभव हो सकता है, पर अभी यह चुनौतीपूर्ण है।

आखिर कहा से आया समुद्र में करोड़ों रूपए का सोना, जानिए सच्चाई

महासागरों में 2 करोड़ टन घुला है सोना

Share:

Highlights

  • महासागरों में 2 करोड़ टन सोना घुला, कीमत लगभग 2000 अरब डॉलर।
  • नैनो-टेक्नोलॉजी और रासायनिक इंजीनियरिंग की वजह बन सकता है समुद्र में सोना जमा होने का कारण।
  • सफल खनन से सोने की वैश्विक आपूर्ति और मूल्य पर असर पड़ेगा।

दुनिया के महासागरों में अपार खजाना छुपा हुआ है। वैज्ञानिकों का इस बारें में कहना है कि, समुद्र के पानी में लगभग 2 करोड़ टन सोना घुला हुआ है। हर 10 करोड़ मीट्रिक टन समुद्री जल में एक ग्राम सोना मिलता है। इस कारण सोने की मात्रा बहुत सूक्ष्म है, लेकिन जब इसे वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो इसका मूल्य खरबों डॉलर में भी आंका जाता है। अनुमानों के मुताबिक, समुद्र में मौजूद सोने का मूल्य लगभग 2000 अरब डॉलर हो सकती है, लेकिन सवाल यह है कि यदि इतना सोना है तो हम इसे क्यों नहीं निकाल पाते?

महासागरों में सोने की मौजूदगी प्राकृतिक कारणों की वजह से है। बारिश और नदियां चट्टानों को घिस देती है और उनमें मौजूद सोना समुद्र तक पहुंचता है। समुद्र तल पर हाइड्रोथर्मल वेंट खनिज एवं गर्म पानी छोड़ते हैं, जिनसे सोना पानी में घुल जाता है। समुद्री ज्वालामुखी गतिविधियां भी इसमें योगदान प्रदान करती है। हजारों वर्षों से यही प्रक्रिया जारी है।

सोना निकालने की कोशिशें :

खबरों की माने तो वैज्ञानिकों ने कई बार समुद्र से सोना निकालने के इस्तेमाल में किए जाते है। 1941 में एक विद्युत-रासायनिक विधि सुझाई गई थी, लेकिन इसकी लागत सोने के मूल्य से कई गुना ज्यादा थी। 2018 में एक नई तकनीक बताई गई थी इसमें एक खास पदार्थ सोने को अपने भीतर सोख लेता है, लेकिन इसे बड़े पैमाने पर लागू करना आज भी संभव नहीं है।

तकनीकी और आर्थिक चुनौतियां :

इतना ही नहीं समुद्री पानी के एक लीटर में केवल 1 नैनोग्राम से भी कम सोना पाया जाता है। इतना ही नहीं बहुत ही छोटी मात्रा को अरबों लीटर एवं बहुत महंगा है, यही वजह है कि ये खनन आज की स्थिति में किसी भी तरह से लाभकारी नहीं है। 

क्या भविष्य में संभव होगा समुद्र से सोना निकालना? :

तकनीक के विकास के बावजूद समुद्री पानी से सोना निकालना आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं माना जाता। भविष्य में यदि नैनो-टेक्नोलॉजी और रासायनिक इंजीनियरिंग में क्रांतिकारी परिवर्तन आते है, तो यह प्रक्रिया आसान बन सकती है। तभी ये खनन सोने की वैश्विक आपूर्ति और मूल्य निर्धारण पर गहरा असर डालेगा, लेकिन अभी यह केवल वैज्ञानिक कल्पना और शोध का विषय है।

रिलेटेड टॉपिक्स