चेन्नई के दंपति ने तिरुमला मंदिर में चढ़ाया 121 किलो सोना, कीमत 207.6 करोड़ रुपये

एन. चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति मंदिर की पवित्रता, स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि राज्य में TTD की मदद से 5,000 मंदिरों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, देश की राजधानियों और विदेशों में बड़ी संख्या में हिंदू आबादी वाले क्षेत्रों में भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर बनाने की योजना है। उन्होंने मंदिरों में अन्न प्रसादम सेवा का विस्तार करने और प्राणदानम के जरिए चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा देने की बात भी कही।

चेन्नई के दंपति ने तिरुमला मंदिर में चढ़ाया 121 किलो सोना, कीमत 207.6 करोड़ रुपये

इसे तिरुपति मंदिर के इतिहास का ऐतिहासिक दान बताया जा रहा है।

Share:

Highlights

  • वर्धमान और राधिका जैन ने भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोना और रत्न भेंट किए।
  • श्री वेंकटेश्वर के लिए 106 किलो के 46 प्रकार के आभूषण और देवी पद्मावती के लिए 15 किलो का स्वर्ण वस्त्र भेंट में शामिल।
  • मुख्यमंत्री नायडू ने बताया कि TTD की मदद से राज्य में 5,000 नए मंदिर बनेंगे, अन्नदान और स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ेंगी।

आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति मंदिर में 26 नवंबर को ऐतिहासिक दान दिया गया। चेन्नई में रहने वाले वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण और कीमती रत्न भेंट किए हैं। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अनुसार, इस सोने की कीमत 207.6 करोड़ रुपये है। इसे तिरुपति मंदिर के इतिहास का ऐतिहासिक दान बताया जा रहा है। यह विशेष भेंट आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में मंदिर को सौंपी गईं। इस योगदान में भगवान वेंकटेश्वर के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए 46 तरह के 106 किलोग्राम सोने के आभूषण और देवी श्री पद्मावती के लिए 15 किलोग्राम सोने का वस्त्र शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नायडू ने की दंपति की सराहना

मुख्यमंत्री नायडू ने X पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "ॐ नमो वेंकटेशाय ! वर्धमान जैन और राधिका जैन को मेरी हार्दिक बधाई, जिन्होंने तिरुमाला के भगवान वेंकटेश्वर को श्रद्धापूर्वक 121 किलोग्राम सोने और हीरे के आभूषण भेंट किए हैं। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि भगवान वेंकटेश्वर के प्रति भक्ति की परंपरा आज भी कायम है। श्री कृष्णदेवराय के समय से लेकर आज के इस जैन दंपति तक, 'सात पहाड़ियों के स्वामी' को भेंट अर्पित करने का यह क्रम निरंतर जारी है। ईश्वर द्वारा दी गई संपत्ति का एक हिस्सा धार्मिक कार्यों और समाज कल्याण में लगाना ही सच्ची खुशी है। इस जैन दंपति की भक्ति और उदारता सभी के लिए प्रेरणा है। मेरी प्रार्थना है कि भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद उनके परिवार और सभी लोगों पर बना रहे।"

5,000 नए मंदिर बनाने और सेवाओं के विस्तार की योजना

एन. चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति मंदिर की पवित्रता, स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि राज्य में TTD की मदद से 5,000 मंदिरों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, देश की राजधानियों और विदेशों में बड़ी संख्या में हिंदू आबादी वाले क्षेत्रों में भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर बनाने की योजना है। उन्होंने मंदिरों में अन्न प्रसादम सेवा का विस्तार करने और प्राणदानम के जरिए चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा देने की बात भी कही।

TTD के अनुसार, वर्धमान जैन और राधिका जैन की इस भेंट को मंदिर के इतिहास में अपनी तरह का पहला और बेहद बड़ा दान माना जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो, दान के दौरान जैन परिवार के सदस्यों ने आभूषणों की थालियां सिर पर रखकर मंदिर की परिक्रमा की और उन्हें भगवान वेंकटेश्वर के सामने अर्पित किया। इस दान में शामिल सोने और हीरों की भारी मात्रा के कारण यह भेंट देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

रिलेटेड टॉपिक्स