
पटना: बिहार के गयाजी जिले से लोगों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बीते गुरूवार यानि 24 जुलाई 2025 को होमगार्ड भर्ती दौड़ के दौरान एक महिला बेहोश हो गई, उसके पश्चात उसे हॉस्पिटल में ले जाते समय रास्ते में एम्बुलेंस चालाक एवं तकनीशियन ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, जब यह केस सामने आया तो हाहाकार मच गया। पुलिस ने एम्बुलेंस चालक और टेक्नीशियन को हिरासत में लिया जा चुका है।
क्या बोले एसएसपी आनंद कुमार? :
SSP आनंद कुमार ने इस बारें में जानकारी दी है कि जानकारी के माध्यम से घटना की सूचना दी है, जानकारी के 2 घंटे के भीतर ही एंबुलेंस चालक विनय कुमार और टेक्नीशियन अजीत कुमार को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने इस बारें में जानकारी दी है कि हॉस्पिटल ले जाने के दौरान चलती एंबुलेंस के अंदर चालक और कर्मियों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया, इसके पश्चात इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बोधगया SDPO सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर घटना में शामिल अभियुक्तों को भी पहचान लिया गया है। एसएसपी आनंद कुमार ने आगे जानकारी दी है कि इस मामले में त्वरित जांच कराते हुए आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा। दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाने वाली है।
दो युवकों पर लगा दुष्कर्म का इल्जाम :
खबरों का कहना है कि युवती गयाजी में BMP -3 होमगार्ड भर्ती के लिए दौड़ की परीक्षा देने आई थी। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल भेज दिया गया। उसी बीच एम्बुलेंस में 2 युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हॉस्पिटल पहुंचने के पश्चात जब लड़की को होश आया, तो उसने हॉस्पिटल के डॉक्टरों को अपने साथ हुए दुष्कर्म की सूचना दी। 26 साल की पीड़िता इमामगंज थाना इलाके की निवासी है। उसने पुलिस को इस बारें में जानकारी दी है कि - एम्बुलेंस में 3 से 4 लोग थे, उन्होंने बेहोशी की हालत में मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।