भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप हासिल कर रचा इतिहास, 52 वर्ष बाद मिली सफलता

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ष 2025 महिला विश्व कप में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है, ये भारत की पहली विश्व कप में जीत है कही जा रही है, टीम को ICC द्वारा 4.48 मिलियन डॉलर (लगभग 39. 55 करोड़ रूपए) की इनामी राशि दी गई है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप हासिल कर रचा इतिहास, 52 वर्ष बाद मिली सफलता

विश्व कप में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने जीत हासिल कर रचा इतिहास

Share:

Highlights

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने नाम किया वर्ल्ड कप।
  • 52 वर्ष में पहली बार भारतीय महिला टीम के हाथ आई जीत, रचा इतिहास।
  • भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से दी मात।

नई दिल्ली : भारतीय महिला टीम ने रविवार, 2 नवंबर को इतिहास रच डाला। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से मात देकर एवं 52 वर्ष के महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार जीत का खिताब अपने नाम किया है। इस बार ICC ने विजेता भारतीय पर पैसों की वर्षा कर दी है। ICC ने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही एलान किया था कि महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की विजेता टीम को अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि मिलेगी एवं ऐसा उन्होंने करके दिखा दिया है। इस बार की चैंपियन इंडियन टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 39.55 करोड़ रुपये प्रदान किए गए। यह इनामी राशि पिछले संस्करण यानी वर्ष 2022 महिला वनडे वर्ल्ड कप की तुलना में 4 गुना अधिक कहा जा रहा है।

महिला विश्व कप में कब और कैसे आगे पहुंची इंडियन टीम ? 

वर्ष 1973 में पहला वर्ल्ड कप : महिला विश्व कप के पहले संस्करण में विजेता का निणर्य लीग चरण के अंकों के आधार पर ही किया गया था। इस वर्ल्ड कप में इंडियन टीम ने भाग नहीं लिया था, और इंग्लैंड चैंपियन की टीम ने जीत हासिल की।

वर्ष 1978 का दूसरा वर्ल्ड कप : वर्ष 1978 का यह भारत का प्रथम विश्व कप कहा जाता है। टीम इंडिया ने तीन मैच खेले थे लेकिन दुर्भाग्यवश तीनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा था, इसकी वजह से टीम चौथे स्थान पर रही।

वर्ष 1982 में आयोजित हुआ था तीसरा विश्व कप : इस विश्व कप से फाइनल की प्रथा शुरू हुई। वहीं भारत ने लीग स्टेज में 12 मैच खेले थे, पर उसे केवल 4 में ही जीत नसीब हुई थी, जबकि 8 में हार को झेलना पड़ गया। इस वजह से भारत ग्रुप स्टेज से बाहर हो चुका था।

वर्ष 1993  में हुआ था चौथा महिला विश्व कप : भारतीय टीम लीग स्टेज में 7 में से 4 मैच जीतकर चौथे स्थान पर पहुंच गई थी। फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के मध्य हुआ हुआ था।

वर्ष 1997 में आयोजित हुआ था पांचवा महिला विश्व कप : दरअसल यह वह वर्ष था जब भारत ने पहली बार महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया। वहीं क्वार्टर फाइनल में साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान बना लिया, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ गया था।

साल 2000 में हुआ था छठवा महिला विश्व कप : वर्ष 2000 में भारत ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 में से 5 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर पहुंच गया था। सेमीफाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से हरा दिया था।

वर्ष 2005 में आयोजित हुआ महिला विश्व कप : इस वर्ल्ड कप में भारत पहली बार महिला टीम ने फाइनल में अपना स्थान बनाया था। लीग स्टेज में दूसरे स्थान पर रहने के पश्चात सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हरा दिया था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 98 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

2009 में महिला विश्व कप : दरअसल भारत ग्रुप स्टेज में तीसरे नंबर पर आ गया था। तीसरे स्थान के लिए हुए प्लेऑफ मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया के साथ ही हुआ था, जिसे इंडिया ने 3 विकेट से जीतकर टूर्नामेंट में तीसरा नंबर अपने नाम कर लिया था।

2013 एवं 2017  में महिला विश्व कप : वर्ष 2013 के वर्ल्ड कप टीम इंडिया के लिए बहुत निराशाजनक साबित हुआ। इंडियन टीम ग्रुप स्टेज में अंतिम स्थान पर रही एवं वह सुपर-6 के लिए भी क्वालीफाई नहीं  नहीं कर सकी। वहीं वर्ष 2017 वाले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोबारा फाइनल में स्थान बना लिया। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी, लेकिन फाइनल में इंग्लैंड के हाथों 9 रनों से हार का सामना करना पड़ गया।

वर्ष 2022 में महिला विश्व कप :  वर्ष 2022 में वर्ल्ड कप भारतीय टीम के लिए कुछ ख़ास साबित नहीं हो पाया। टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के पश्चात अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही  एवं वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी।

2025 में महिला विश्व कप ने दिखा कमाल : लेकिन वर्ष 2025 में टीम इंडिया एक नए जोश एवं पिछली गलतियों से सीखकर पर साउथ अफ्रीका के विरुद्ध  फाइनल में जीत दर्ज करके इतिहास रच डाला था।

रिलेटेड टॉपिक्स