दिल्ली सरकार ने खोला अरविंद केजरीवाल का शीशमहल, अंदर रखी चीजों की कीमतें आई सामने

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि हमारा केवल एक ही उद्देश्य है कि दिल्ली की जनता और करदाताओं का पैसा कहां और कितना खर्च हुआ, हर सरकार को इसका पूरा हिसाब देना चाहिए। जनता को यह जानने का अधिकार है कि जो पैसा दिल्ली के विकास पर खर्च होना चाहिए था, उसे पूर्व मुख्यमंत्री ने किस तरह के फर्नीचर और साज-सज्जा पर खर्च किया। इसके पीछे हमारा कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। यहां प्रदर्शित हर रकम के साथ उसका बिल और इनवॉइस नंबर भी लिखा गया है।

दिल्ली सरकार ने खोला अरविंद केजरीवाल का शीशमहल, अंदर रखी चीजों की कीमतें आई सामने

इस बंगले के निर्माण और साज-सज्जा की कुल लागत 58 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

Share:

Highlights

  • बंगले में 13.21 लाख रुपये का ड्रॉइंग रूम सेट और 11.56 लाख रुपये का झूमर लगा हुआ है।
  • बंगले में 7.77 लाख रुपये का डाइनिंग एरिया सेट और 6.71 लाख रुपये का मंदिर शामिल है।
  • बंगले में 5.47 लाख रुपये का दो सीटों वाला सोफा और 3.43 लाख रुपये का 65 इंच का टीवी मौजूद है।

दिल्ली की राजनीति में लंबे समय से चर्चा का विषय रहा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आवास अब मीडिया के लिए खोल दिया गया है। दिल्ली सरकार ने 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस बंगले का मीडिया टूर आयोजित किया, जिसे भारतीय जनता पार्टी (BJP) लंबे समय से शीशमहल कहती रही है। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की अगुवाई में हुए इस टूर के दौरान बंगले के अंदर मौजूद महंगे सामान और भव्य सजावट को दिखाया गया। इस बंगले के निर्माण और साज-सज्जा की कुल लागत 58 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

टूर के दौरान बंगले के भीतर रखे प्रत्येक सामान के साथ उनकी कीमतों का ब्योरा भी प्रदर्शित किया गया है। जानकारी के अनुसार, इस आवास में लाखों रुपये की कई लग्जरी वस्तुएं लगी हुई हैं। इनमें 13.21 लाख रुपये का ड्रॉइंग रूम सेट, 11.56 लाख रुपये का झूमर, 7.77 लाख रुपये का डाइनिंग एरिया सेट और 6.71 लाख रुपये का मंदिर शामिल है। इसके अलावा बंगले में 5.95 लाख रुपये का जकूजी, 5.71 लाख रुपये का एन-सुइट बाथरूम, 5.69 लाख रुपये के पर्दे, 5.47 लाख रुपये का दो सीटों वाला सोफा और 3.43 लाख रुपये का 65 इंच का टीवी भी मौजूद है।

प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि हमारा केवल एक ही उद्देश्य है कि दिल्ली की जनता और करदाताओं का पैसा कहां और कितना खर्च हुआ, हर सरकार को इसका पूरा हिसाब देना चाहिए। जनता को यह जानने का अधिकार है कि जो पैसा दिल्ली के विकास पर खर्च होना चाहिए था, उसे पूर्व मुख्यमंत्री ने किस तरह के फर्नीचर और साज-सज्जा पर खर्च किया। इसके पीछे हमारा कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। यहां प्रदर्शित हर रकम के साथ उसका बिल और इनवॉइस नंबर भी लिखा गया है। यह पूरा घर बिल्कुल वैसा ही है जैसा पहले था और यहां से कोई भी सामान हटाया नहीं गया है।

उन्होंने कहा कि आज इस शीशमहल को खोलने का मकसद जनता को जागरूक करना है। जिस व्यक्ति ने कभी दावा किया था कि वह न तो कोई सरकारी गाड़ी लेगा और न ही बंगला और सरकार से दो कमरों का छोटा सा घर ढूंढने की बात कही थी, उसके इस प्रोजेक्ट का शुरुआती बजट 8 करोड़ रुपये था, जो बाद में बढ़कर 58 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो गया। दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला बोला।

उन्होंने कहा, "आज से दिल्ली और पूरे देश की जनता इस शीशमहल को देख सकेगी। पूरा देश उस भ्रष्टाचार और लूट को देख पाएगा, जो केजरीवाल ने तब किया जब दिल्ली कोविड-19 महामारी के दौरान ऑक्सीजन के लिए तड़प रही थी। जिस इंसान ने कभी एक कमरे के घर में रहने का दावा किया था, उसने जनता के पैसे का दुरुपयोग किया है। यहां इस्तेमाल की गई चीजें दुनिया के अलग-अलग देशों से मंगाई गई हैं, मार्बल वियतनाम से आया है, तो क्रॉकरी और मेजें दूसरे देशों से मंगाई गई हैं। पूरा देश अपनी आंखों से यह सच देख सकेगा। रिपोर्ट्स की मानें, तो जल्द ही इस बंगले को आम लोगों के लिए भी खोला जाएगा और प्रवेश टिकट की कीमत करीब 20 रुपये रखे जाने की संभावना है।

रिलेटेड टॉपिक्स