एशिया पावर इंडेक्स : भारत एशिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बरकरार, जापान और रूस को छोड़ा पीछे

रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, 100 अंकों के इस पैमाने पर 70 से ऊपर के स्कोर के साथ अमेरिका (78.9 अंक) और चीन (73.6 अंक) को सुपरपावर की श्रेणी में रखा गया है। वहीं, भारत का कुल स्कोर 40.5 हो चुका है, जिसके साथ भारत को मेजर पावर की श्रेणी में स्थान मिला है। इस रैंकिंग में भारत के बाद जापान 38.6 अंकों के साथ चौथे, रूस 32.2 अंकों के साथ पांचवें, ऑस्ट्रेलिया 31.7 अंकों के साथ छठे, दक्षिण कोरिया 31.0 अंकों के साथ सातवें और सिंगापुर 26.9 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

एशिया पावर इंडेक्स : भारत एशिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बरकरार, जापान और रूस को छोड़ा पीछे

प्रधानमंत्री मोदी को चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के बाद एशिया का दूसरा सबसे प्रभावी नेता माना गया है।

Share:

Highlights

  • एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत 40.5 अंकों के साथ अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बना हुआ है।
  • रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद एशिया का दूसरा सबसे प्रभावी नेता माना गया है।
  • भारत फ्यूचर रिसोर्सेज में तीसरे और डिप्लोमेटिक इन्फ्लुएंस व मिलिट्री कैपेबिलिटी में चौथे स्थान पर रहा।

एशिया में बदलते शक्ति संतुलन के बीच भारत ने अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) द्वारा जारी एशिया पावर इंडेक्स 2026 के अनुसार, भारत एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बना हुआ है। इस सूची में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर है, जबकि जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर जैसे प्रमुख देश भारत से पीछे हैं। इसके अलावा, रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद एशिया का दूसरा सबसे प्रभावी नेता माना गया है।

मेजर पावर श्रेणी में शामिल भारत, अन्य देशों की स्थिति

रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, 100 अंकों के इस पैमाने पर 70 से ऊपर के स्कोर के साथ अमेरिका (78.9 अंक) और चीन (73.6 अंक) को सुपरपावर की श्रेणी में रखा गया है। वहीं, भारत का कुल स्कोर 40.5 हो चुका है, जिसके साथ भारत को मेजर पावर की श्रेणी में स्थान मिला है। इस रैंकिंग में भारत के बाद जापान 38.6 अंकों के साथ चौथे, रूस 32.2 अंकों के साथ पांचवें, ऑस्ट्रेलिया 31.7 अंकों के साथ छठे, दक्षिण कोरिया 31.0 अंकों के साथ सातवें और सिंगापुर 26.9 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

कूटनीतिक, सैन्य और सांस्कृतिक प्रभाव में दमदार प्रदर्शन

विभिन्न मापदंडों की बात करें तो भारत ने कई प्रमुख क्षेत्रों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। डिप्लोमेटिक इन्फ्लुएंस में भारत 70.3 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि फ्यूचर रिसोर्सेज के मामले में 56.2 अंकों के साथ एशिया में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। इसके अतिरिक्त, मिलिट्री कैपेबिलिटी में भारत 48.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा और कल्चरल इन्फ्लुएंस में भी भारत का स्कोर बढ़कर 43.8 हो गया है।

आर्थिक मोर्चे और डिफेंस नेटवर्क्स में सुधार

आर्थिक और रक्षा सहयोग के मोर्चे पर भी भारत की स्थिति मजबूत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की इकोनॉमिक कैपेबिलिटी का स्कोर 26.4 रहा, जबकि इकोनॉमिक रिलेशनशिप्स में भारत 19.9 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। वहीं, डिफेंस नेटवर्क्स में भारत की रैंकिंग में दो स्थानों का सुधार हुआ है और अब वह 18.6 अंकों के साथ नौवें स्थान पर पहुँच गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स