नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के डॉ. बी. आर. अंबेडकर कोनासीमा ज़िले में बुधवार यानी आज 08 अक्टूबर 2025 एक बड़ी दुर्घटनाकी खबर सामने आई है। जिले में मौजूद पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से आस पास के इलाकों में हाहाकार मच गया। इस दुर्घटना में छह मजदूर जिंदा जल गए एवं कई लोग जख्मी हुए है। पुलिस ने घटना के बारे में बताते हुए कहा है कि रायवरम मंडल के कोमारीपालेम गांव में लक्ष्मी गणपति पटाखा फैक्ट्री में आज दिन के समय आग लगी। फैक्ट्री का शेड एक ज़बरदस्त विस्फोट की वजह से ढह गया। पुलिस एवं दमकल विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुँचे और बचाव और राहत अभियान शुरू किया।
कड़ी मेहनत के बाद काबू में आई आग :
पुलिस ने इस बारें में जानकारी देते हुए कहा है कि रासायनिक पदार्थों की मौजूदगी की वजह से आग तेजी से फैलने लगी थी। दमकल विभाग के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में बहुत मशक्कत करना पड़ा। वहीं आग में फंसकर 6 मज़दूरों की घटनास्थल पर ही जान चली गई एवं आठ अन्य लोग जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी हुए दो लोगों को अनापर्थी के एक हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बाकी लोगों को निजी अस्पतालों में ले जाया गया।
Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu tweets, "A fire accident at the Bana Sancha manufacturing center in Rayavaram, Konaseema district, has caused a stir. The loss of several lives in this tragic accident has caused immense grief. I spoke with officials about the causes of the… https://t.co/j437VYMTcs pic.twitter.com/bFNDHjgZis
— ANI (@ANI) October 8, 2025
विस्फोट की वजह से गांव में फैली दहशत :
खबरों का कहना है कि लगभग 15 मजदूर उस समय फैक्ट्री के भीतर काम कर रहे थे। अधिकारियों को संदेह है कि कुछ और लोग अब भी मलबे में दबे हुए हो सकते है। आग और भीषण विस्फोट से गाँव और आसपास के गाँवों के निवासी सहम गए है। पुलिस अधिकारी का इस बारें में कहना है कि, राजस्व कर्मी और वरिष्ठ अग्निशमन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर निगाह जमाए हुए बैठे है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला :
दरअसल अधिकारियों को संदेह है कि यह दुर्घटना यूनिट में सुरक्षा मानकों का पालन न करने की वजह से हुई होगी। पुलिस के केस दर्ज कर लिया है और घटना की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने हादसे पर व्यक्त किया शोक :
इस दुर्घटना में प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कहा है कि इस दु:खद हादसे में कई लोगों की जान जाने से बहुत दुःख हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखते हुए कहा है कि, मैंने अधिकारियों से दुर्घटना की वजहों, वर्तमान स्थिति, राहत उपायों एवं चिकित्सा सहायता के बारें में भी बात की है। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल का दौरा करने और राहत कार्यों में भाग लेने आदेश भी दिए है। गृह मंत्री वी. अनिता ने भी घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने ज़िले के पुलिस अधीक्षक और अग्निशमन अधिकारियों से बात की।