किश्तवाड़ में दो लापता SPOs के गोलियों से छलनी शव बरामद, कुलगाम में CRPF के तीन जवान घायल

इन घटनाओं पर राजनीतिक स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। जम्मू कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है। ठीक ऐसे समय में जब जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल हो रही है, हताश आतंकवादी अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए ऐसी हरकतें करते हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई नया नेक्सस बना है, लेकिन पुराना नेक्सस पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। आतंकवादियों को समर्थन देने वाला इकोसिस्टम अभी भी यहाँ मौजूद है।

किश्तवाड़ में दो लापता SPOs के गोलियों से छलनी शव बरामद, कुलगाम में CRPF के तीन जवान घायल

दोनों मृतकों की पहचान बाबी चंद और रशपाल कुमार के रूप में हुई है।

Share:

Highlights

  • दोनों SPO बुधवार से अपने कैंप से लापता थे।
  • कुलगाम में बाइक सवार हमलावर गोलीबारी कर फरार हो गए।
  • इन हमलों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने केंद्र के शांति के दावों पर सवाल उठाए।

जम्मू-कश्मीर से दो दर्दनाक खबरें सामने आईं हैं। किश्तवाड़ जिले में आज तड़के दो लापता स्पेशल पुलिस अधिकारियों (SPOs) के गोलियों से छलनी शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान 57 वर्षीय बाबी चंद और 45 वर्षीय रशपाल कुमार के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) का हिस्सा थे और दच्छन के कियार गाँव में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को वे अपने कैंप से धरना-मारवाह स्थित आर्मी पोस्ट की ओर जाते समय लापता हो गए थे। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि उनके सर्विस हथियार बरामद नहीं हुए हैं। ऐसे में इस घटना के पीछे आतंकियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

इससे पहले, कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवान घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब 2.15 बजे हुई, जब हमलावरों ने CRPF जवानों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल हुए तीन जवानों में से दो को मामूली चोटें आई हैं, जबकि तीसरे जवान की हालत थोड़ी गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल सोमवीर सिंह और कांस्टेबल राकेश दास तथा संतोष चंद्रू के रूप में हुई है। फिलहाल, हमलावरों की धरपकड़ के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इन घटनाओं पर राजनीतिक स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेता शेख बशीर अहमद ने कहा कि मैं इन घटनाओं से बेहद दुखी हूँ। कल कुलगाम में सुरक्षाकर्मियों पर हमला हुआ और आज किश्तवाड़ के दूरदराज के इलाके से लापता हुए दो SPO के शव बरामद हुए हैं। इससे पता चलता है कि हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर के लोग पिछले 37 वर्षों से भी अधिक समय से यह सब झेल रहे हैं। गृह मंत्रालय और उपराज्यपाल ने दावा किया था कि इसे पूरी तरह खत्म कर दिया गया है, लेकिन कुछ समय की शांति के बाद ऐसी घटनाएं फिर से होने लगती हैं। यह एक गंभीर चिंता का विषय है। हमारे सुरक्षा बल अपना काम कर रहे हैं, लेकिन इस लड़ाई में सिविल सोसाइटी को भी आगे आना होगा।

वहीं जम्मू कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है। ठीक ऐसे समय में जब जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल हो रही है, हताश आतंकवादी अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए ऐसी हरकतें करते हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई नया नेक्सस बना है, लेकिन पुराना नेक्सस पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। आतंकवादियों को समर्थन देने वाला इकोसिस्टम अभी भी यहाँ मौजूद है।

रिलेटेड टॉपिक्स