मुख्यमंत्री विजय द्वारा थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम योजना का शुभारंभ, नवजातों को मिलेगी 1 ग्राम सोने की अंगूठी

मिलनाडु के हिंदू रिलीजियस एंड चैरिटेबल एंडोमेंट्स डिपार्टमेंट के मंत्री एस. रमेश ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "तमिलनाडु के हर बच्चे को थाईमामन (मामा) के प्यार और स्नेह के साथ अपनाते हुए, माननीय मुख्यमंत्री थलापति सी. जोसेफ विजय ने आज एक सरकारी अस्पताल में नवजात शिशुओं को आशीर्वाद दिया और थाई मामन गोल्ड रिंग स्कीम के तहत उनकी नन्हीं उंगलियों में सोने की अंगूठियां पहनाईं। त्रिची जिले के लोगों की ओर से, हम इस खास पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री थलापति सी. जोसेफ विजय का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।"

मुख्यमंत्री विजय द्वारा थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम योजना का शुभारंभ, नवजातों को मिलेगी 1 ग्राम सोने की अंगूठी

मुख्यमंत्री विजय ने कुछ शिशुओं को व्यक्तिगत रूप से भेंट की अंगूठियां।

Share:

Highlights

  • योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजातों को 22 कैरेट सोने की अंगूठी दी जाएगी।
  • तमिलनाडु सरकार ने इस योजना के लिए 755.83 करोड़ रूपए आवंटित किए है।
  • योजना के पहले चरण के लिए विजय सरकार ने 1.28 लाख सोने की अंगूठियां खरीदी है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को राज्य के नवजात शिशुओं के लिए थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम (Thaaimaman Thanga Mothiram Thittam) की शुरुआत की। इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र नवजातों को 1 ग्राम वजन की 22-कैरेट सोने की अंगूठी दी जाएगी। इस पहल के साथ ही मुख्यमंत्री विजय ने चुनाव के दौरान जनता से किया अपना एक और बड़ा वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने इस योजना का उद्घाटन करने के बाद सरकारी राजाजी अस्पताल में नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठियां बांटीं। 

मुख्यमंत्री विजय ने अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड का दौरा किया और आज जन्मे शिशुओं को व्यक्तिगत रूप से अंगूठियां भेंट कीं। उन्होंने कुछ देर तक बच्चों को हाथ में भी उठाया। तमिलनाडु सरकार ने इस योजना के लिए 755.83 करोड़ रूपए आवंटित किए हैं। मीडिया से बात करते हुए, इस योजना की एक लाभार्थी ने कहा, "मैं बहुत खुश हूँ। मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। मैंने नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री खुद आकर सभी को अंगूठियां देंगे। लेकिन उन्होंने ऐसा किया और मैं इसे लेकर बहुत खुश हूँ।" जानकारी के अनुसार, यह योजना 22 जून 2026 या उसके बाद पैदा होने वाले बच्चों पर लागू होगी।​

योजना के पहले चरण के लिए, विजय सरकार ने 1.28 लाख सोने की अंगूठियां खरीदी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, यह योजना परिवारों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चे को जन्म देने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिशों का हिस्सा है। तमिलनाडु के हिंदू रिलीजियस एंड चैरिटेबल एंडोमेंट्स डिपार्टमेंट के मंत्री एस. रमेश ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "तमिलनाडु के हर बच्चे को थाईमामन (मामा) के प्यार और स्नेह के साथ अपनाते हुए, माननीय मुख्यमंत्री थलापति सी. जोसेफ विजय ने आज एक सरकारी अस्पताल में नवजात शिशुओं को आशीर्वाद दिया और थाईमामन गोल्ड रिंग स्कीम के तहत उनकी नन्हीं उंगलियों में सोने की अंगूठियां पहनाईं। त्रिची जिले के लोगों की ओर से, हम इस खास पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री थलापति सी. जोसेफ विजय का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।"

रिलेटेड टॉपिक्स