तनोट माता मंदिर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा - 'माता के दर्शन से जीवन हुआ धन्य'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 अक्टूबर 2025 को जैसलमेर के तनोट राय माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और BSF के शौर्य की सराहना की। उन्होंने 1965 के युद्ध के न फटे बमों को देखा और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी।

तनोट माता मंदिर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा - 'माता के दर्शन से जीवन हुआ धन्य'

तनोट माता मंदिर में में राजनाथ सिंह ने किए दर्शन

Share:

Highlights

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तनोट राय माता मंदिर में की पूजा-अर्चना।
  • BSF के उप महानिरीक्षक जतिंदर सिंह बिन्जी और अन्य अधिकारियों ने किया स्वागत।
  • राजनाथ सिंह ने की सीमा सुरक्षा बल के शौर्य और समर्पण की प्रशंसा।

जयपुर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार यानी आज 25 अक्टूबर 2025 को अपने दो दिवसीय जैसलमेर प्रवास के बीच विश्वविख्यात तनोट राय माता मंदिर पहुंचकर दर्शन करते हुए पूजा अर्चना भी की। इस खास मौके पर उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के शौर्य, निष्ठा एवं देश सेवा के प्रति समर्पण की भी खुलकर सरहाना की।

वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के तनोट पहुंचने पर उनका स्वागत सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक जतिंदर सिंह बिन्जी, समादेष्टा नीरज शर्मा और सहायक समादेष्टा विकास नारायण सिंह ने बेहद ही शानदार तरीके से किया। इस बीच रक्षा मंत्री के साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और बैटल एक्स कमांडर मेजर जनरल आशीष खुराना भी मौजूद थे।

तनोट माता एवं महादेव मंदिर में राजनाथ सिंह ने की पूजा-अर्चना :

इतना ही नहीं रक्षा मंत्री ने वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध के बीच पाक की ओर से मंदिर परिसर में गिराए गए वे बम भी दिही दिए, जो माता की कृपा से नहीं फटे थे। उन्होंने इस ऐतिहासिक स्थल पर सीमा के जांबाजों के पराक्रम को नमन भी किया।

वहीं मंदिर परिसर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा  कि तनोट माता के दर्शन करके मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। उन्होंने BSF के अधिकारियों एवं  जवानों की सराहना करते हुए कहा है कि सीमा पर तैनात प्रत्येक प्रहरी तनोट माता के आशीर्वाद से ही अडिग रहने वाला है।

वहीं जैसलमेर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बारें में आगे बात करते हुए कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को करारा जवाब दे डाला। अब हिमाकत करने से पहले वह 100 बार सोचेगा। यदि पाक ने दोबारा दु:साहस किया, तो उसका क्या परिणाम होगा, यह पाक को अच्छे से पता है… क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है, उसे सिर्फ स्थगित कर दिया गया है।

इतना ही नहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिह जैसलमेर के आर्मी स्टेशन में आयोजित बड़ा खाना के मौके पर सैन्य अधिकारियों और जवानों को संबोधित किया। उन्होंने इस बारें में कहा है कि हमारे शत्रु, चाहे बाहरी हों या आंतरिक, कभी निष्क्रिय नहीं होते। वे हमेशा किसी न किसी रूप में एक्टिव रहते है। ऐसे में हमें उनकी गतिविधियों पर लगातार पैनी निगाह रखनी पड़ेगी तथा उसके मुताबिक उचित एवं  प्रभावी कदम उठाने पड़ेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स