कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह का भड़काऊ पोस्ट, कहा- 'एक देश, दो कानून?'

इस समय दिग्विजय सिंह का फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं इस मामले में विश्वास सारंग ने यह भी कहा कि दिग्विजय सिंह हमेशा हिंदू धर्म के अनुयायियों, साधु-संतों और हिंदू त्योहारों का अपमान करते आए हैं, इसलिए उन्हें 'मौलाना दिग्विजय सिंह' कहा जाता है।

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह का भड़काऊ पोस्ट, कहा- 'एक देश, दो कानून?'

दिग्विजय के पोस्ट पर विश्वास सारंग ने कहा 'मौलाना दिग्विजय सिंह'

Share:

Highlights

  • कावड़ और नमाज पर दिग्विजय सिंह का विवादित पोस्ट वायरल।
  • मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह को कहा 'मौलाना'।
  • दिग्विजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना कहा-'एक देश, दो कानून?'।

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके एवं कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की एक पोस्ट इस समय तेजी से वायरल हो रही है, दरअसल उनकी ये पोस्ट फेसबुक की है जिसकी वजह से विवाद शुरू हो गया, इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने इस पोस्ट में दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली फोटो में कांवड़ यात्रा को सड़क पर ये दिखाया जा रहा है कि जबकि दूसरी फोटो में नमाज अदा करते हुए लोग दिखाई दे रहे है। पोस्ट में प्रश्न उठने लगे है, 'एक देश, दो कानून?' इस पोस्ट पर भाजपा  ने तीखी प्रतिक्रिया भी दे डाली है।

खबरों का कहना है कि मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह को 'मौलाना' कहते हुए कहा है कि वे केवल सनातन धर्म का विरोध करते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इल्जाम लगाया कि दिग्विजय सिंह कांवड़ यात्रा जैसे पवित्र पर्व को विवादास्पद बनाना चाह रहे है।

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि जाकिर नाइक का महिमामंडन करने वाले, आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले, सेना के ऑपरेशन पर विवाद खड़ा देगा, पाक परस्ती की बात करने वाले, तुष्टिकरण को आगे बढ़कर राजनीति करने वाले दिग्विजय सिंह से और कुछ उम्मीद है भी नहीं।

विश्वास सारंग ने यह भी बोला है कि दिग्विजय सिंह हमेशा हिंदू धर्म के अनुयायियों, साधु-संतों और हिंदू त्योहारों का अपमान करते हुए दिखाई दिए, इसलिए उन्हें 'मौलाना दिग्विजय सिंह' बोला जाता है।

इतना ही नहीं मोहन सरकार के मंत्री ने आगे ये भी कहा है कि, ''भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों को इजाद करके दिग्विजय सिंह ने ही सनातन को इस दुनिया में बदनाम करने का काम किया है। मैं दिग्विजय सिंह से कहना चाहता हूं कि हिंदू और सनातन धर्म के किसी भी त्यौहार पर इस तरीके की टिप्पणी होगी तो यह सहन नहीं किया जाएगा।'' 

रिलेटेड टॉपिक्स