महायुति की शानदार जीत के बाद तजिंदर बग्गा ने ठाकरे परिवार को भेजी "रसमलाई"

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव 2026 के नतीजों ने महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे की शिवसेना की "महायुति" ने बड़ी जीत हासिल की है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, 227 सीटों में से 126 सीटों पर महायुति के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

महायुति की शानदार जीत के बाद तजिंदर बग्गा ने ठाकरे परिवार को भेजी

भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने उद्धव, राज और आदित्य ठाकरे के लिए रसमलाई भेजी है।

Share:

Highlights

  • BMC चुनाव 2026 में भाजपा-शिवसेना की "महायुति" 227 में से 126 सीटों पर इस वक़्त आगे है।
  • इस जीत के बाद BMC में पहली बार भाजपा का मेयर बनना तय माना जा रहा है।
  • इस शानदार प्रदर्शन के बाद भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने ठाकरे परिवार को भेजी "रसमलाई।"

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव 2026 के नतीजों ने महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे की शिवसेना की "महायुति" ने बड़ी जीत हासिल की है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक, 227 सीटों में से 126 सीटों पर महायुति के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही BMC को पहली बार भाजपा का मेयर मिलना तय माना जा रहा है। बड़े लम्बे समय तक इस पद पर संयुक्त शिवसेना का कब्जा रहा है। जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल है। इसी जश्न के बीच भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने अपने खास अंदाज़ में विपक्ष पर तंज कसा है।

उन्होंने रसमलाई ऑर्डर की एक ई-रसीद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। बग्गा ने कहा कि यह रसमलाई उन्होंने राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के लिए मातोश्री भेजी है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हमारे विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन ठाकरे हमारे दुश्मन नहीं हैं। मातोश्री में उद्धव साहेब ठाकरे, राज ठाकरे और आदित्य ठाकरे के लिए तीन रसमलाई भेजी है। उम्मीद है आपको पसंद आएगी।”

दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा तमिलनाडु के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व आईपीएस अधिकारी और युवाओं में अत्यंत लोकप्रिय नेता के. अन्नामलाई ने मुंबई की तारीफ करते हुए कहा था कि मुंबई सिर्फ महाराष्ट्र का नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय शहर है। इस बयान का महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने गलत मतलब निकाल लिया। दादर के छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में हुई एक रैली में राज ठाकरे ने अन्नामलाई पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अन्नामलाई मुंबई की पहचान पर सवाल उठा रहे हैं और शहर को महाराष्ट्र से अलग दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान राज ठाकरे ने उन्हें गाली दी थी और मज़ाक में उन्हें “रसमलाई” तक कह दिया था। केवल इतना ही नहीं, उन्होंने एक बहुत विवादित नारा "हटाओ लुंगी बजाओ पुंगी' का भी उपयोग किया था

​हालाँकि इन चुनाव परिणामों के बाद न केवल राज ठाकरे बल्कि उद्धव ठाकरे को भी आत्ममंथन करने की ज़रूरत है। उनसे कहां​ चूक हुई, इस बात पर ध्यान देने और अपने वहीं पुराने तौर तरीकों पर पुनर्विचार करने की ज़रूरत है

रिलेटेड टॉपिक्स