
भारत में कैंसर एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, और बॉलीवुड व टेलीविजन की कई अभिनेत्रियाँ ऐसी है जो की इस बीमारी का शिकार हो चुकी है। कई एक्ट्रेस तो ऐसी भी है जिन्होंने कैंसर को पूरी तरह से मात दे दी है, जबकि कुछ ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज हम भी इस आर्टिकल के माध्यम से उन सभी एक्ट्रेस के बारें में जानकारी देने वाले है जो कैंसर से जूझ रही है, या जूझ चुकी है , साथ ही उन बहादुर महिलाओं को श्रद्धांजलि देंगे जिन्होंने इस लड़ाई में अपनी जान गंवाई।
कैंसर से जूझने वाली बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्रियाँ
1. मनिषा कोइराला:- वर्ष 1990 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री मनिषा कोइराला को 2012 में ओवेरियन कैंसर का पता चला। उन्होंने अमेरिका में इलाज कराया और सफलतापूर्वक कैंसर को मात दी। मनिषा ने अपनी आत्मकथा 'Healed' में इस संघर्ष का वर्णन किया है।
2. सोनाली बेंद्रे: साल 2018 में सोनाली बेंद्रे को मेटास्टेटिक कैंसर के बारें में जानकारी मिली। उन्होंने न्यूयॉर्क में इसका उपचार कराया और अब कैंसर से जीवन की जंग जीत गई। उपचार के दौरान, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव भी शेयर किया, जिससे कई लोगों को प्रेरणा मिली। उन्होंने इस बारें में बोला है कि, "जब मुझे कैंसर का पता चला, तो मेरी पहली प्रतिक्रिया थी, 'क्यों मैं?'"
3. महिमा चौधरी: वर्ष 2022 में महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर के बारें में जानकारी मिली। उन्होंने कीमोथेरेपी कराई और अब स्वस्थ हैं। उपचार के समय, उन्होंने अपने बाल खो दिए और मानसिक रूप से भी कठिनाइयों का सामना किया। उन्होंने इस बारें में बताया कि, "मैंने डॉक्टर से कहा कि मेरे स्तनों को हटा दें, मैं मरना नहीं चाहती।"
4. ताहिरा कश्यप: वर्ष 2018 में ताहिरा कश्यप को स्टेज जीरो ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी के बारें में पता चला। उन्होंने इलाज के बीच अपने अनुभव शेयर किए और अब कैंसर-मुक्त हैं। हाल ही में, उन्होंने इस बारें में जानकारी दी है कि उनका कैंसर 7 वर्ष के पश्चात फिर से लौट आया है। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए दूसरा दौर है... मैं अभी भी मजबूत हूं।"
5. लिसा रे: वर्ष 2009 में लिसा रे को मल्टीपल मायलोमा, एक प्रकार का ब्लड कैंसर, हो गया। उन्होंने स्टेम सेल ट्रांसप्लांट कराया और अब स्वस्थ हैं। इलाज के बीच, उन्होंने योग, ध्यान और बौद्ध धर्म के माध्यम से मानसिक शांति प्राप्त की। उन्होंने बोला है कि, "मैंने विज़ुअलाइज़ेशन, मेडिटेशन और योग का अभ्यास किया।"
6. किरण खेर: वर्ष 2021 में किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा के बारें में जानकारी मिली। उन्होंने इस बीमारी का तुरंत उपचार करवाना शुरू कर दिया और अब सक्रिय हैं। इलाज के बीच, उन्होंने 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो में जज की भूमिका निभाई। उन्होंने इस बारें में जानकारी दी है कि, "इलाज के दौरान शो करना बीमारी से भी कठिन था।"
7. शगुफ्ता अली; टेलीविज़न की जानी मानी वेटरन अभिनेत्री शगुफ्ता अली को 21 वर्ष पहले ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। उन्होंने 9 कीमोथेरेपी सत्रों के पश्चात बीमारी को मात दी। उपचार के बीच , उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और उन्हें अपनी ज्वेलरी और कार बेचनी पड़ गई।
8. छवि मित्तल: टेलीविज़न एक्ट्रेस छवि मित्तल ने 2022 में ब्रेस्ट कैंसर से जूझा और अब स्वस्थ हैं। उपचार के बीच, उन्होंने अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किए। उन्होंने इस बारें में बोला है कि "उपचार के समय भी मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियाँ थीं, जिससे कुछ दोस्तों ने दूरी बना ली।"
इन अभिनेत्रियों ने कैंसर से गवाई अपनी जान:-
1. प्रिय तेंदुलकर: 'राजनी' धारावाहिक की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रिय तेंदुलकर का 2002 में ब्रेस्ट कैंसर की वजह से अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। उन्होंने अपनी बीमारी को छुपाया और उपचात के पश्चात भी एक्टिंग जारी रखी। उनका निधन 48 वर्ष की आयु में हुआ।
2. सरण्या सासी: मलयालम और तमिल मूवीज से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सरन्या सासी का वर्ष 2021 में ब्रेन ट्यूमर की वजह से देहांत हो गया, ऐसा कहा जाता जाता है कि उन्हें लास्ट स्टेज का ट्यूमर था जब तक उन्हें इस बीमारी की जानकारी मिली तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहीं उन्होंने वर्ष 2012 से इस बीमारी से जूझते हुए 11 सर्जरी करवाई थी। उनका निधन 35 वर्ष की उम्र में ही हुआ था।
3. श्रीविद्या: मलयालम और तमिल फिल्मों की अभिनेत्री श्रीविद्या का वर्ष 2006 में ब्रेस्ट कैंसर से निधन हुआ। उन्होंने समय पर इलाज नहीं कराया, जिससे बीमारी बढ़ गई। उनका निधन 53 साल की आयु में हुआ। अभिनेत्री ने अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता उन्हें उनकी पहली ही फिल्म से खास पहचान मिली।
4. नीलम शर्मा: दूरदर्शन की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का 2019 में कैंसर से निधन हुआ। वह दूरदर्शन की संस्थापक एंकरों में से एक थीं और उन्हें 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था।
5. दिव्या चौकसे: भोपाल की एक्ट्रेस दिव्या चौकसे का 2020 में कैंसर से देहांत हो गया। उन्होंने 'है अपना दिल तो आवारा' फिल्म में अभिनय किया था। उनका निधन 29 वर्ष की आयु में ही हो गया था।
कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन वक़्त पर निदान और उचित उपचार से इसे मात दी जा सकती है। उपरोक्त अभिनेत्रियों की कहानियाँ हमें प्रेरित करती हैं कि साहस और सकारात्मक सोच से किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है।