
सोलो ट्रिप पर जाना किसी रोमांच से कम नही होता, खासकर जब आपके डेस्टिनेशन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध हों। भारत में यात्रा करने के लिए कई अद्भुत स्थान हैं, लेकिन अगर आप इतिहास, कला, और आधुनिकता का मिश्रण देखना चाहते हैं, तो आगरा, राजस्थान और चंडीगढ़ की यात्रा आपके लिए बेहतरीन होगी।
दिल्ली से आगरा बहुत ही पास में है या यूँ कहा जाए कि इसकी दूरी बहुत ही कम है, इतना ही नहीं यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है ताज महल। यदि आप आगरा के हिस्टोरिकल प्लेस, किलों और दूसरे स्थान में भी घूमने के लिए जा सकते है, जिसकी खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। यहां घूमने के लिए आपको ज्यादा खर्च करने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
ताज महल से लेकर सूरदार अभ्यारण तक आगरा में मौजूद है कई खुबसूरत स्थान
आगरा किले में स्थित मीना बाजार, मुगल काल के साथ जुड़ा एक ऐतिहासिक बाजार है, जहाँ मुगल दरबारियों के परिवार की महिलाएं बाजार लगाती थी और शाही परिवार खरीदारी के लिए उस बाजार में आता था। ऐसा कहा जाता है कि शाहजहां और मुमताज़ की पहली मुलाकात भी मीना बाजार में हुई थी, मीना बाजार बहुत ही खूबसूरत है और ये जगह वास्तव में देखने लायक है।
बुलंद दरवाजा: यह फतेहपुर सीकरी में बसा हुआ एक विशाल दरवाजा है, जिसका निर्माण मुगल बादशाह अकबर द्वारा ही करवाया गया था।
दिल्ली से जयपुर बस या ट्रेन से आसानी से भी जा सकते है। जयपुर का रंगीन माहौल, किला और महलों की शाही सुंदरता आपको एक अलग ही एहसास प्रदान करती है। यहां आप बिना अधिक खर्च किए टूरिज्म का भी भरपूर आनंद ले सकते है, और अकेले घूमने के लिए भी यह एक सेफ मजेदार स्थान है। चलिए जानते है जयपुर में और कौन कौन से बेस्ट स्थान है जंहा आप घूम सकते है।
यदि आप नेचर और शांति को ढूंढ रहे है, तो ऋषिकेश जरूर जाएं। यह स्थान गंगा नदी के किनारे पर बसा हुआ है और योग, ध्यान और एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। आप यहां अपने मन की शांति और खुद को एक खास एहसास दे सकते है, और बजट ट्रैवलिंग के लिए भी एक अच्छा विकल्प भी बन चुका है।
लक्ष्मण झूला: गंगा नदी पर बना यह झूला ऋषिकेश की खास पहचान कहा जाता है, जो एक छोर से दूसरे छोर को जोड़ने का काम करता है।
त्रिवेणी घाट: गंगा नदी के किनारे बसा हुआ ये घाट ऋषिकेश का सबसे बड़ा घाट कहा जाता है, जहाँ शाम की आरती बहुत ही खूबसूरत होती है जो लोगों का दिल जीत लेती है।
त्रिवेणी घाट पर घूमने के लिए आए पर्यटक और लोकल गाइड दीपक सिंह ने कहा है कि ''यह घूमने के लिए एक अच्छी जगह है, यहाँ शाम को आरती होती है, जिसका हिस्सा बनना एक अच्छा कार्यक्रम है, लेकिन अगर आपने दूसरों को देखा है तो यह उतना भी नहीं है, लेकिन एक भक्त के रूप में आपको यह पसंद आ सकता है। यह जगह इतनी भीड़-भाड़ वाली नहीं है और आपको हर जगह चाय, नाश्ता मिल जाएगा। पानी तेज़ है, आप जंजीरों को पकड़कर नहा भी सकते हैं। इस जगह तक पहुँचना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि तपोवन से घाट पर आते समय बहुत ज़्यादा ट्रैफ़िक होता है। लेकिन हाँ, आप यहाँ जा सकते हैं क्योंकि यह एक प्रसिद्ध स्थल है।''
नीर गढ़ झरना: यह झरना लक्ष्मण झूला से थोड़ी दूर में ही बसा हुआ है और इसकी प्राकृतिक सुंदरता मन को मोहने का काम करती है।
बीटल्स आश्रम: यह आश्रम प्रसिद्ध संगीत समूह बीटल्स के साथ जुड़ा हुआ है, जो यहाँ कुछ वक़्त के लिए ही ठहरे हुए थे।
मथुरा भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि है, और यहां का धार्मिक और शांतिपूर्ण वातावरण सोलो ट्रेवलर्स के लिए बिल्कुल सही है। दिल्ली से यहां की यात्रा काफी सस्ती होती है, और आप यहां के मंदिरों और घाटों में घूम सकते हैं।
अगर आप एक पीसफुल शहर में घूमना चाहते हैं, तो चंडीगढ़ एक बेहतरीन ऑप्शन है। यहां के सुंदर गार्डन, झील और कलात्मक स्थल आपको सुकून देंगे, और दिल्ली से चंडीगढ़ की दूरी भी ज्यादा नहीं है। यहां की यात्रा पर आपको ज्यादा खर्च भी नहीं होगा।
अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय: यह म्यूजियम 25 से ज्यादा देशों की गुड़िया और कठपुतलियों को अपने पास संग्रहित कर रखा है।
सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी: यदि आप कला और संस्कृति को बहुत ज्यादा पसंद करते है तो आप इन संग्रहालयों और गैलरी में भी जा सकते है। इससे बेहतर आपके लिए कुछ भी नही होने वाला।