अद्वितीय प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए जाना जाता है स्विटजरलैंड

स्विटजरलैंड यूरोप का एक खूबसूरत देश है, जो अपनी अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता, झीलों और ऐतिहासिक शहरों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ का शांतिपूर्ण वातावरण, उच्च जीवन स्तर और उन्नत अर्थव्यवस्था पर्यटकों और निवासियों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

अद्वितीय प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए जाना जाता है स्विटजरलैंड

स्विटजरलैंड की मनमोहक सुंदरता बन रही लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र

Share:

Highlights

  • प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए जाना जाता है स्विट्ज़रलैंड।
  • स्विट्ज़रलैंड में मौजूद है एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल, जैसे- ज़्यूरिख और स्विस नेशनल म्यूज़ियम।
  • स्विट्ज़रलैंड का नेपोलियन के साथ खास नाता है।

स्विट्ज़रलैंड का इतिहास:

स्विट्ज़रलैंड, जिसे आधिकारिक रूप से "स्विस परिसंघ" (Swiss Confederation) बोला जाता है, यूरोप के मध्य में स्थित एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण देश कहा जाता है। यह अपनी खूबसूरत प्राकृतिक संपदा, राजनीतिक तटस्थता, और आर्थिक स्थिरता के लिए लोगों के बीच चर्चाओं में बना रहता है। इसका इतिहास प्राचीन रोमन साम्राज्य से लेकर आधुनिक वैश्विक शक्तियों तक फैला हुआ है।

स्विट्ज़रलैंड का इतिहास पाषाण युग से जुड़ा हुआ है, जब यहां पहले मानव बसाव के प्रमाण देखने के लिए मिलते हैं। ईसा पूर्व 58 में, जूलियस सीज़र के नेतृत्व में रोमन साम्राज्य ने इस इलाके पर कब्ज़ा कर और यहां के केल्टिक समुदायों को अपने अधीन कर लिया था। रोमन शासन के समय स्विट्ज़रलैंड में शहरों, सड़कों और व्यापारिक मार्गों को और ज्यादा विकसित किया गया।

5वीं शताब्दी में रोमन साम्राज्य के पतन के पश्चात, यह क्षेत्र विभिन्न जर्मनिक जनजातियों के नियंत्रण में आ चुका था। 8वीं और 9वीं शताब्दी में यह क्षेत्र फ्रेंकिश साम्राज्य का भाग बना। बाद में, यह पवित्र रोमन साम्राज्य के अधीन आ गया। वर्ष 1291 में, तीन स्विस कैंटन (उरि, श्विज़ और उनटरवाल्डेन) ने मिलकर एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर कर दिए, जिसे स्विस परिसंघ की नींव के तौर पर माना जाने लगा। धीरे-धीरे, अन्य कैंटन भी इस संघ में जुड़ने लगे, जिससे आधुनिक स्विट्ज़रलैंड की नींव डाली गई।

नेपोलियन और आधुनिक स्विट्ज़रलैंड का उदय:

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 18वीं शताब्दी के अंत में फ्रांसीसी क्रांति और नेपोलियन युद्धों के बीच, स्विट्ज़रलैंड फ्रांस के प्रभाव में आया और 1798 में हेल्वेटिक गणराज्य की स्थापना की गई । इतना ही नहीं वर्ष 1815 में वियना सम्मेलन में स्विट्ज़रलैंड की स्थायी तटस्थता को मान्यता प्रदान की गई, जिससे यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष देश बना।

20वीं शताब्दी और वर्तमान:

प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध (World War) के बीच, स्विट्ज़रलैंड ने अपनी तटस्थता बनाए रखी और किसी भी सैन्य संघर्ष में शामिल नहीं हो पाया। आज, स्विट्ज़रलैंड यूरोप की सबसे समृद्ध अर्थव्यवस्थाओं में से एक कही जाती है और वैश्विक संगठनों जैसे कि संयुक्त राष्ट्र और रेड क्रॉस का एक प्रमुख केंद्र कहा जाता है।

स्विट्ज़रलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थल:

स्विट्ज़रलैंड अपने सुरम्य परिदृश्य, खूबसूरत पहाड़ों, झीलों, और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए लोगों के बीच फेमस है। यहां घूमने के लिए कई आकर्षक स्थान मौजूद हैं, जो हर प्रकार के यात्री को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते है।

1. ज़्यूरिख (Zurich):

स्विट्ज़रलैंड का सबसे बड़ा शहर और ज़्यूरिख़ कैंटन की राजधानी कही जाती है। ज़्यूरिख़ झील के उत्तर-पश्चिमी छोर पर अल्पाइन सेटिंग में स्थित , यह वित्तीय, सांस्कृतिक और औद्योगिक केंद्र आल्प्स की उत्तरी तलहटी से लगभग 40 मील (60 KM) दूर पहाड़ियों की दो वनाच्छादित श्रृंखलाओं के मध्य फैला हुआ है। दो नदियाँ, लिमट और सिहल, शहर से ही बहती है। ज़्यूरिख़ की पश्चिमी और उत्तरपूर्वी सीमाएँ एल्बिस पहाड़ों (जिसमें 2,850-फ़ीट (870-मीटर) उएटलीबर्ग शामिल है, जिसे ज़्यूरिख़ का "शीर्ष" कहा जाता है, जहाँ से झील, पहाड़ों और शहर का रमणीय दृश्य दिखाई देता है) और ज़्यूरिख़बर्ग, एक वनाच्छादित पहाड़ी इलाके द्वारा निर्मित किया गया है। स्विट्ज़रलैंड का सबसे बड़ा शहर और आर्थिक केंद्र, ज़्यूरिख एक शानदार आधुनिक और ऐतिहासिक शहर में से एक कहा जाता है। यहाँ प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं: 

2. स्विस नेशनल म्यूज़ियम (Swiss National Museum):

यह संग्रहालय ज्यूरिख में बना हुआ है, सेंट्रल स्टेशन और प्लात्ज़स्पिट्ज़ पार्क के पास ही बसा हुआ है। संग्रहालय की स्थापना वर्ष 1898 के समय की गई थी, और इसका निर्माण गुस्ताव गुल के द्वारा किया गया था। खबरों का कहना है कि यह संग्रहालय फ्रांसीसी पुनर्जागरण काल ​​के महल या मनोर घर के रूप में इसका निर्माण किया गया था। इतना ही नहीं इसमें छह स्थायी प्रदर्शनियां और कुछ अस्थायी प्रदर्शनियां हैं, जो स्विस इतिहास के बारें में बहुत सी बातें बताती है। समय के बारें में बात की जाए तो ये संग्रहालय सोमवार को छोड़कर सभी दिन खुला रहता है।

स्विट्ज़रलैंड एक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से समृद्ध देश है। इसकी खूबसूरत झीलें, बर्फ से ढके पहाड़, ऐतिहासिक शहर, और एडवेंचर स्पोर्ट्स के अवसर इसे दुनिया के बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक बनाते हैं। यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो यह स्थान आपके लिए स्वर्ग के समान है!

रिलेटेड टॉपिक्स