एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी, अब तक जीते 6 पदक

ताजा परिणामों को देखें तो, भारत ने दक्षिण कोरिया को 63-31 से हराकर पुरूषों की कबड्डी में लगातार दूसरी जीत हासिल की। इससे पहले भारत जापान को भी 49-24 से शिकस्त दे चुकी है। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने भी थाईलैंड को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी ने महिलाओं के 51 किलोग्राम इवेंट में पेरिस ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट आइरा विलेगास को 5-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी, अब तक जीते 6 पदक

सुचिका तारियाल ने MMA में कांस्य जीतकर रचा नया इतिहास।

Share:

Highlights

  • महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत की इलावेनिल, सोनम और विदरसा ने जीता रजत पदक।
  • पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के हिमांशु ढिल्लों ने रजत पदक पर जमाया कब्जा।
  • 10 मीटर एयर राइफल टीम में पार्थ माने, रूद्रांक्ष और हिमांशु का कमाल, देश को दिलाया सिल्वर।

जापान के आईची-नागोया में 20वें एशियन गेम्स का शानदार आगाज हो चुका है। मुख्य रूप से यह खेल महाकुंभ 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है, जबकि महिला क्रिकेट की शुरूआत 17 सितंबर से ही हो गई थी। प्रतियोगिता के शुरूआती दिनों में भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वर्तमान में भारत 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित कुल 6 पदक जीतकर मेडल तालिका में 12वें स्थान पर काबिज है।

अगर पदक विजेताओं पर नजर डालें तो महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत की एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदरसा विनोद ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा में चीन की टीम ने गोल्ड और जापान की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। टीम स्पर्धा में मिली शानदार कामयाबी के बाद, इलावेनिल वलारिवन ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (इंडिविजुअल) स्पर्धा में भी रजत पदक अपने नाम किया।

महिलाओं के साथ-साथ पुरूष निशानेबाजों ने भी निशाने पर सटीक दांव लगाया। पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल (इंडिविजुअल) स्पर्धा में भारत के हिमांशु ढिल्लों ने रजत और रूद्रांक्ष बाळासाहेब पाटिल ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा, पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी पार्थ माने, रूद्रांक्ष बाळासाहेब पाटिल और हिमांशु ढिल्लों की तिकड़ी ने देश को रजत पदक दिलाया। वहीं, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) के मैदान से एक ऐतिहासिक खबर आई, जहाँ महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में सुचिका तारियाल ने कांस्य पदक जीता।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही सुचिका एशियन गेम्स के इतिहास में MMA पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। ताजा परिणामों को देखें तो, भारत ने दक्षिण कोरिया को 63-31 से हराकर पुरूषों की कबड्डी में लगातार दूसरी जीत हासिल की। इससे पहले भारत जापान को भी 49-24 से शिकस्त दे चुकी है। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने भी थाईलैंड को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी ने महिलाओं के 51 किलोग्राम इवेंट में पेरिस ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट आइरा विलेगास को 5-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भारत मेडल टैली में अपनी स्थिति को और बेहतर करेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular