ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद ने मारी बाजी, सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज जीतकर बढ़ाया भारत का मान

प्रज्ञानंद ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। रैपिड सेक्शन के पहले दिन ही उन्होंने बढ़त बना ली, दोनों दिन अपनी बढ़त कायम रखी और ब्लिट्ज सेक्शन में एक पूरे पॉइंट की बढ़त के साथ प्रवेश किया। ब्लिट्ज के नौ राउंड पूरे करने के बाद, उन्होंने अपनी बढ़त को 1.5 पॉइंट तक बढ़ा लिया। आखिरी दिन, उन्होंने उस बढ़त को बनाए रखा और 1.5 पॉइंट से टूर्नामेंट जीत लिया। प्रज्ञानंद ने 13 टूर पॉइंट्स भी हासिल किए।

ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद ने मारी बाजी, सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज जीतकर बढ़ाया भारत का मान

शतरंज के उस्ताद प्रज्ञानंद ने 23.5 अंकों के साथ पूरी की प्रतियोगिता।

Share:

Highlights

  • यह प्रज्ञानंद का पहला ग्रैंड चेस टूर रैपिड और ब्लिट्ज खिताब है।
  • खिताब जीतने के बाद प्रज्ञानंद को 50,000 डॉलर का इनाम मिला।
  • प्रज्ञानंद ने इससे पहले जून 2026 में नॉर्वे चेस का खिताब भी जीता है।

शतरंज की दुनिया से भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानंद (Rameshbabu Praggnanandhaa) ने ग्रैंड चेस टूर (GCT) सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एक राउंड पहले ही यह खिताब पक्का कर लिया। जानकारी के अनुसार, उन्होंने आखिरी दिन तीन जीत हासिल कीं और उज्बेक ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव (Javokhir Sindarov) के खिलाफ सेकंड लास्ट राउंड ड्रॉ खेलकर टूर्नामेंट में जीत पक्की कर ली।

यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है, क्योंकि यह प्रज्ञानंद का पहला ग्रैंड चेस टूर रैपिड और ब्लिट्ज खिताब है। उन्होंने प्रतियोगिता का समापन 23.5 अंकों के साथ किया, जिसमें रैपिड में 12 अंक और ब्लिट्ज में 11.5 अंक शामिल हैं। वो उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव से 1.5 अंक आगे रहे। सिंदारोव ने 22 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जिसमें रैपिड और ब्लिट्ज में 11-11 अंक शामिल हैं। ये खिताब जीतने के बाद प्रज्ञानंद को 50,000 डॉलर का इनाम मिला, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 48 लाख रूपए के बराबर है।

प्रज्ञानंद ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। रैपिड सेक्शन के पहले दिन ही उन्होंने बढ़त बना ली, दोनों दिन अपनी बढ़त कायम रखी और ब्लिट्ज सेक्शन में एक पूरे पॉइंट की बढ़त के साथ प्रवेश किया। ब्लिट्ज के नौ राउंड पूरे करने के बाद, उन्होंने अपनी बढ़त को 1.5 पॉइंट तक बढ़ा लिया। आखिरी दिन, उन्होंने उस बढ़त को बनाए रखा और 1.5 पॉइंट से टूर्नामेंट जीत लिया। प्रज्ञानंद ने 13 टूर पॉइंट्स भी हासिल किए।

प्रज्ञानंद ने इससे पहले जून 2026 में नॉर्वे चेस का खिताब भी जीता है। उन्होंने फाइनल मैच में जर्मनी के विंसेंट कीमर (Vincent Keymer) को हराकर यह खिताब हासिल किया। इस जीत के बाद, चेन्नई के सचिवालय में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण (SDAT) की ओर से उन्हें 50 लाख रूपए का नकद इनाम दिया गया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री विजय ने प्रज्ञानंद के साथ एक दोस्ताना मैच भी खेला।

रिलेटेड टॉपिक्स