
पिज्जा, बर्गर, सैंडविच और कई तरह के फ़ास्ट फ़ूड और जंक फ़ूड बनाने के लिए चीज का इस्तेमाल किया जाता है, इससे पकवान का स्वाद दोगुना हो जाता है। चीज का सेवन सेहत के लिए लाभदायक होता है। हेल्थलाइन के अनुसार चीज में प्रोटीन, कैल्शियम और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते है। वैसे तो चीज कई प्रकार के होते है और हर चीज की अपनी एक अलग विशेषता होती है, जैसे मोजेरेला और चेडर चीज के बारें में आपने पहले भी सुना होगा, लेकिन इस बारें में बहुत ही कम लोगों को मालूम है कि चीज कई प्रकार के होते है, और आज हम इसी विषय ओअर विस्तार से बात करने वाले हैं, तो चलिए जानते है चीज और उससे जुड़े लाभ के बारें में…
चीज के कई प्रकार:- वैसे तो चीज एक नहीं बल्कि कई प्रकार की होती है। जैसे–
चीज के प्रकार | वजन | सोडियम | कैलोरी | कार्ब | प्रोटीन | कैल्शियम | फैट |
मोजरेला चीज | 28 ग्राम | 6 मिलीग्राम | 85 | 1 ग्राम | 7 ग्राम | 11 मिलीग्राम | 6 ग्राम |
ब्लू चीज | 28 ग्राम | 14% DV | 100 | 0.6 ग्राम | 6 ग्राम | 12% DV | 8 ग्राम |
फैटा चीज | 28 ग्राम | 13% DV | 74 | 1 ग्राम | 4 ग्राम | 14% DV | 6 ग्राम |
क्रीम चीज | 28 ग्राम | 15% DV | 99 | 2 ग्राम | 28 ग्राम | 26% DV | 10 ग्राम |
परमेसन चीज | 28 ग्राम | 76 मिलीग्राम | 121 | 1.2 ग्रान | 10 ग्राम | 30% DV | 7 ग्राम |
आमतौर में मोजेरेला चीज का उपयोग पिज्जा बनाने में किया जाता है। वहीं इसके स्वाद की बात करें तो यह मलाईदार होता है। अन्य चीज़ों की तुलना में मोजेरेला में सोडियम और कैलोरी कम मात्र में पाई जाती है। यदि आप अपने घर पर मोजोरेला चीज बनाते हैं या फिर दुकान से खरदते है तो आप इसे अधिक दिनों तक के लिए ठंडे पानी या फिर फ्रिज में स्टोर करें इससे ये जल्दी ख़राब नही होता है। 1000 से अधिक वृद्ध वयस्कों पर किए गए पुराने अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि 3 माह तक रोजाना लैक्टोबैसिलस फ़र्मेंटम युक्त 7 औंस (200 मिलीलीटर) तक डेयरी पदार्थ का सेवन न करने वालों के मुकाबले डेयरी पदार्थ का सेवन करने वालों में लंग्स या सांस सम्बंधित बीमारियाँ कम होती है. इसी तरह के कई परिणाम बताते है कि डेयरी उत्पाद जिनमें यह प्रोबायोटिक होता है, जैसे कि मोज़ेरेला चीज आपके शरीर को आंतरिक रूप से मजबूत बनाता है, जिससे आपको किसी भी तरह का इंफेक्शन नही होता. अधिकांश मोजोरेला चीज का इस्तेमाल जुचिनी सलाद, पिज़्ज़ा, कैप्रीज़ सलाद आदि में किया जाता है.
आमतौर पर ब्लू चीज गाय, बकरी, भेड़ के दूध और पेनिसिलियम नामक फंगस से बनाया जाता है। इस चीज में नीले धब्बे दिखाई देते है, इसी वजह से इसे ब्लू चीज के नाम से पहचाना जाता है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ में बताया गया है कि ब्लू चीज में केल्शियम की मात्र अधिक पाई जाती है, जो कि हड्डियों के लिए सबसे अच्छा होता है, इसलिए इसे आहार में शामिल करने से हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती है, ब्लू चीज बहुत पौष्टिक होता है और कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। यदि आप चाहते है कि ब्लू चीज ज्यादा समय तक आप इस्तेमाल कर सकें तो आपको इसे अच्छी तरह से पैक करके फ्रिज में रखना होगा इससे ये 2 सप्ताह तक ख़राब नही होगा। ब्लू चीज का उपयोग बर्गर, पिज़्ज़ा, सलाद बनाने में भी किया जाता है।
फेटा एक ग्रीक चीज कहा जाता है, इसका स्वाद नमकीन और खट्टा होता है। यह सलाद और अन्य पकवानों में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस चीज में कैल्शियम अच्छी मात्रा में मिलता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए लाभदायक है। यह चीज भेड़ या बकरी के दूध से तैयार किया जाता है। 2019 में नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन के द्वारा किए गए शोध में बताया गया है कि मोटापे से ग्रस्त लोगों को 3 माह तक रोजाना 3 ग्राम CLA सप्लीमेंट लेना चाहिए इससे शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट कम होगा। फेटा चीज का इस्तेमाल आप कर रहें है तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप इस चीज को घर पर एक सप्ताह, नमकीन पानी या तेल में भिगोकर रखते है तो ये 2-3 सप्ताह नही ख़राब नही होगा। वैसे आप फेटा चीज का सेवन सलाद पर क्रम्बल करके, अंडे में डालकर या ताज़ी सब्ज़ियों के साथ भी कर सकते है।
परमेसन एक कठोर चीज है, जिसकी बनावट थोड़ी दरदरी और इसका स्वाद लगभग नमकीन या अखरोट की तरह होता है। इसका इस्तेमाल अधिकतर इटालियन पकवान बनाने में किया जाता है। इसके साथ ही ये प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है । परमेसन चीज़ को आप अपने घर पर लगभग 6-8 सप्ताह तक रख सकते है, इसके बाद चीज ख़राब होना शुरू हो जाता है। वर्ष 2014 में लगभग 5,000 वयस्कों पर नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन के द्वारा किए गए शोध में पाया गया कि कैल्शियम और फास्फोरस का सही मात्रा में किया गया सेवन हड्डियों के लिए अच्छा होता है, खासकर मानव शरीर में मौजूद फीमर नामक हड्डी के लिए जो कि सबसे लंबी हड्डी भी कही जाती है। आमतौर पर इस चीज का इस्तेमाल लोग पिज़्ज़ा या पास्ते में करते हैं, यदि आप चाहें तो इसका सेवन आप अंडे के साथ भी कर सकते है.
क्रीम चीज़ में फैट और कैलोरी बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जाता है, लेकिन इसका टेस्ट बहुत ही मलाईदार और मीठा हो सकता है। इसे ब्रेड, क्रैकर्स और डिप्स में उपयोग किया जाता है। क्रीम चीज को विटामिन ए का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है, क्रीम चीज को आप अपने घर पर 8-10 दिनों तक रख सकते है, यदि आप इसे रूम टेम्प्रेचर में रख रहे है तो ज्यादा से ज्यादा 2 घंटे, इसके बाद क्रीम चीज ख़राब होने लगेगा।
अधिकतर चीज प्रोटीन और कैल्शियम के अच्छे स्त्रोत माने जाते है। कौन-सा चीज आपके लिए हेल्दी है यह व्यक्तिगत पसंद और पोषण संबंधी जरूरतों पर निर्भर होता है। वैसे तो मोजेरेला चीज में कम फैट होता है, प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा बहुत ही होती है। वहीं कई चीज में सोडियम और फैट अधिक पाया जाता है। किसी भी चीज का सेवन हमारी जीवनशैली और आहार की जरूरत पर निर्भर करता है। साथ ही किसी भी चीज का सेवन संतुलित मात्रा में करना जरूरी है, ताकि अधिक कैलोरी और फैट का सेवन न हो सके।
कब और कितनी मात्रा में करना चाहिए चीज का सेवन:
ध्यान देने योग्य जरूरी बातें:
सामान्य चीज़ में सैचुरेटेड फैट बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है, इसलिए लो-फैट चीज़ का चयन और सेवन करना चाहिए।
अन्य बातें: