प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो की राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, अबतक 25 देश दे चुके हैं सम्मान

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 25वे अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान से नवाजा गया है, दरअसल उन्हें त्रिनिदाद एंड टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कांगालू ने ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो की राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, अबतक 25 देश दे चुके हैं सम्मान

25वे अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाले पहले विदेशी नेता बने पीएम नरेंद्र मोदी

Share:

Highlights

  • 25वे अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाले पहले भारतीय नेता बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
  • त्रिनिदाद एंड टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कांगालू ने पीएम मोदी का किया सम्मान।
  • सम्मान को लेकर भाजपा ने की कांग्रेस के साथ तुलना।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीते शुक्रवार यानी 4 जुलाई 2025 को त्रिनिदाद एंड टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया गया है। इतना ही नहीं ये सम्मान पाने वाले पीएम मोदी पहले विदेशी नेता बन चुके है। अच्छी बात तो ये है कि त्रिनिदाद एंड टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कांगालू ने ये प्रतिष्ठित सम्मान पीएम मोदी को प्रदान किया। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोला है कि मैं इस सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान के लिए आप, आपकी सरकार और त्रिनिदाद एंड टोबैगो की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान भारत और त्रिनिदाद के बीच गहरे मित्रता का प्रतीक है। मैं यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों की ओर से स्वीकार करता हूं।”

खबरों का कहना है कि इसके त्रिनिदाद एंड टोबैगो की पीएम कमला प्रसाद बिसेसर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता, प्रवासी भारतीय समुदाय से उनके रिश्ते और भी ज्यादा मजबूत हो जाएंगे एवं कोविड महामारी के बीच उनके कार्यों की सरहाना करते हुए इस सम्मान को देने का एलान किया था।

ये है पीएम मोदी का 25वां अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान : 

खबरों का कहना है कि ये प्रधानमंत्री मोदी का 25वां अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान है। इससे दो दिन पहले  ही घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रमानी महामा ने उन्हें देश का राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इन सम्मनों की श्रंखला दर्शाती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वैश्विक राजनीति में एक प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित हो गए है। जून में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने पीएम नरेंद्र मोदी को निकोसिया में राष्ट्रपति भवन में साइप्रस का सम्मान - ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III - से सम्मानित किया था। 

इतना ही नहीं इस वर्ष की शुरुआत में मॉरीशस और श्रीलंका ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा था, अप्रैल में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पीएम मोदी को 'श्रीलंका मित्र विभूषण' से सम्मानित किया था, जो कि द्वीप राष्ट्र के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान था।

भाजपा ने की कांग्रेस के साथ तुलना :

भारतीय जनता पार्टी IT सेल के प्रमुख मुखिया अमित मालवीय ने ट्विटर (X) पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि, ' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से इतिहास  रच दिया है! उन्हें ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया गया है, जो कि कैरेबियाई राष्ट्र का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यदि तुलना की बात की जाए तो जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह, दशकों तक सत्ता में रहें लेकिन इस बाद भी उन्हें सिर्फ 6 इंटरनेशनल सम्मान मिले, फिर भी कांग्रेस भारत की विदेश नीति पर प्रश्न उठाने की हिम्मत करती है, मजाक सरकार पर नही है मजाक हम पर है हमारे पास इतनी अज्ञानी विपक्षी पार्टी है।'

कुछ ही सालों में फिजी, मिस्र, फ्रांस, ग्रीस, पापुआ न्यू गिनी, कुवैत, मॉरिशस, श्रीलंका, साइप्रस, गयाना, डोमिनिका, नाइजीरिया, सऊदी अरब, अफगानिस्तान, यूएई, रूस, मालदीव, बहरीन, अमेरिका, भूटान, फिजी जैसे  देशों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक के सम्मान से सम्मानित किया गया है, इसके साथ साथ सयुंक्त राष्ट्र, गेट्स फाउंडेशन, सीईआरए, सेओल पीस प्राइज़ फाउंडेशन, फिलिप कोटलर पुरस्कार जैसी वैश्विक संस्थाओं ने भी पीएम मोदी के नेतृत्व को सम्मानित किया जा चुका है।

मॉरीशस और कुवैत में भी पीएम मोदी को मिला था सम्मान :

इतना ही नहीं मार्च के माह में पोर्ट लुइस में राष्ट्रीय दिवस समारोह के समय, मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल ने पीएम नरेंद्र मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' (GCSK) से भी नवाजा जा चुका है, ऐसा पहली बार था कि जब किसी भारतीय नेता को यह सम्मान मिला।

दिसंबर 2024 में कुवैत ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों एवं दोनों देशों के मध्य संबंधों को मजबूत करने के लिए किए गए कोशिशों की तारीफ करते हुए अपना सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर' भी प्रदान किया था। ये ऑर्डर मित्रता का सिंबल के रूप में राष्ट्राध्यक्षों एवं विदेशी  मुखियाओं एवं शाही परिवारों के सदस्यों को ही दिया जाता है। 

इसके पूर्व बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स एवं जॉर्ज बुश जैसे कई विदेशी नेताओं के साथ साथ क्वीन एलिजाबेथ एवं प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान जैसे गणमान्य लोगों को भी इस सम्मान से नवाजा गया था। गुयाना  के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनकी राजनीति, वैश्विक मंच पर विकासशील देशों के अधिकारों की वकालत भी की है, इतना ही नहीं वैश्विक समुदाय के लिए असाधारण सेवा एवं भारत-गुयाना के साथ रिश्तों को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता के लिए गुयाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस' से नवाजा गया था। 

खबरों का कहना है कि गुयाना में भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के बीच डोमिनिका ने भी कोरोना वायरस महामारी के बीच उनके खास समर्थन भारत-डोमिनिका संबंधों को और भी ज्यादा बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया। नाइजीरिया ने नवंबर वर्ष 2024 में देश की अपनी पहली ऑफिशियल यात्रा के बीच पीएम नरेंद्र मोदी को ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द नाइजर (GCON) का राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया था। भारतीय पीएम वर्ष 1969 के पश्चात से इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता  जब महारानी एलिजाबेथ को नाइजीरिया का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स